{"_id":"66c80e8adc10f37564086fce","slug":"teacher-turned-out-to-be-a-sinner-forcibly-took-student-with-him-case-was-registered-2024-08-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: शिक्षक निकला पापी...छात्रा को जबरन ले गया साथ, दर्ज हुआ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: शिक्षक निकला पापी...छात्रा को जबरन ले गया साथ, दर्ज हुआ मुकदमा
Fri, 23 Aug 2024 09:52 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 23 Aug 2024 09:52 AM IST
सार
छात्रा अपने स्कूल से टीसी लेने गई थी, उसके बाद से वो घर वापस नहीं आई। परिवार के लोगों ने छात्रा के शिक्षक पर ही उसे जबरन ले जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
स्कूल की छात्रा (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : फ्रीपिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के बरहन में खंदौली के एक गांव की रहने वाली छात्रा लापता है। उसे जबरन ले जाने का आरोप उसी के शिक्षक पर है। छात्रा के पिता ने बताया कि वह इंटर काॅलेज से टीसी लेने गई थी, जहां से शिक्षक उसे ले गया। मामले में शिक्षक, उसके प्रबंधक पिता और रिश्तेदार पर केस दर्ज कराया है। पुलिस छात्रा और आरोपी शिक्षक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस को दी कि थाना खंदौली क्षेत्र के एक गांव की छात्रा ने बरहन क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज से 12वीं की पढ़ाई की थी। स्कूल में यशवंत लवानियां शिक्षक हैं। वह छात्रा को ट्यूशन भी पढ़ाता था। परिजन के मुताबिक बृहस्पतिवार को छात्रा कॉलेज में टीसी लेने गई थी। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजन तलाश में जुटे। पता चला कि छात्रा को काॅलेज का शिक्षक यशवंत ले गया है। इस पर छात्रा के पिता ने बरहन थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि शिक्षक का पिता श्याम सुंदर स्कूल का प्रबंधक है। आरोप है कि शिक्षक प्रबंधक पिता और रिश्तेदार गोपाल भारद्वाज की मदद से ही छात्रा को लेकर गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर पर शिक्षक, पिता स्कूल प्रबंधक और उसके रिश्तेदार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। छात्रा और आरोपियों की तलाश की जा रही है।