{"_id":"68fc40e5db86af117105870f","slug":"teacher-s-gold-chain-snatched-near-paliwal-park-robbers-escape-on-bike-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra Crime: पैदल जा रही शिक्षिका के गले पर मारा झपट्टा, सोने की चेन लूटी; बाइक से भाग निकला बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Crime: पैदल जा रही शिक्षिका के गले पर मारा झपट्टा, सोने की चेन लूटी; बाइक से भाग निकला बदमाश
Sat, 25 Oct 2025 08:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 25 Oct 2025 08:45 AM IST
सार
अध्यापिका सुबह-सुबह पालीवाल पार्क से पैदल गुजर रहीं थीं। यहां बाइक सवार बदमाश ने उनके गले से सोने की चेन लूट ली।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के पालीवाल पार्क से विश्वविद्यालय जाने के मार्ग पर शुक्रवार को एक बदमाश ने अध्यापिका की सोने की चेन लूट ली। उन्होंने दौड़कर उसे पकड़ना चाहा लेकिन बाइक सवार साथी के साथ वह भाग गया। हरीपर्वत थाने में केस दर्ज किया गया है।
घटना सुबह करीब 8 बजे की है। केके नगर निवासी रेशमा यादव ने बताया कि वह विजय नगर स्थित मुफीद-ए-आम इंटर कॉलेज में सहायक अध्यापक पद पर कार्यरत हैं। सुबह कॉलेज जाने के बाद वह साथी अध्यापिका के साथ पालीवाल पार्क से पैदल निकल रही थीं। जोंस पुस्तकालय वाले मार्ग पर उनके पीछे एक युवक पैदल चल रहा था। उसके पीछे एक युवक बाइक पर था।
रेशमा ने बताया कि अचानक युवक ने उनके गले की चेन झपट ली। वह धक्का देकर भागने लगा। शोर मचाते हुए वह उसे पकड़ने के लिए भागीं लेकिन वह बाइक पर बैठकर भाग गया। थाना प्रभारी का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी खंगाले गए हैं। उनमें दो युवक बाइक पर दिखे हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
पार्क में सैकड़ों लोग आते हैं टहलने
पालीवाल पार्क में रोजाना सुबह के समय सैकड़ों लोग टहलने के लिए आते हैं। इस वारदात से दहशत में हैं। पालीवाल पार्क में पुलिस चौकी होने के बाद भी वारदात हो गई। इससे पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था भी सवालों के घेरे में है।