{"_id":"5b49eb3a4f1c1b47748b4a1c","slug":"teacher-recruitment-scam-in-aligarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक भर्ती घोटाला: मथुरा के बाद अब जांच की जद में आया ये जिला, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक भर्ती घोटाला: मथुरा के बाद अब जांच की जद में आया ये जिला, मचा हड़कंप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 14 Jul 2018 05:53 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के बाद शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच अब पड़ोसी जनपद अलीगढ़ में होने जा रही है। इसके लिए निदेशक बेसिक शिक्षा ने मथुरा डायट प्राचार्य सहित तीन उच्च स्तरीय अधिकारियों की समिति गठित कर दी है।
मथुरा में हुए शिक्षक भर्ती घोटाले की संभावना अन्य जनपदों में भी है। कई जनपदों में मामले भी सामने आ चुके हैं। अब इसकी जांच की जद में पड़ोसी जनपद अलीगढ़ भी आ चुका है।
आशंका यह भी जताई जा रही है कि अलीगढ़ में फर्जी भर्तियों में मथुरा के गिरोह का हाथ हो सकता है। शासन ने विभिन्न सूचनाओं के बाद जांच का फैसला किया है। इससे विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट
निदेशक बेसिक शिक्षा डॉ. सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह ने परिषदीय विद्यालयों में फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर हुई शिक्षक भर्ती की जांच के लिए डायट प्राचार्य मथुरा डॉ. मुकेश अग्रवाल की अध्यक्षता में कमेटी गठित की है।
इसमें मंडलीय सहायक निदेशक कानपुर तथा वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक कानपुर नगर को शामिल किया गया है। आदेश दिए हैं कि भर्ती से जुड़े सभी पहलुओं की जांच करते हुए 15 दिन में विस्तृत रिपोर्ट दें।
अब होगी 101 शिक्षकों के खिलाफ रिपोर्ट
मथुरा में जिला बेसिक शिक्षाधिकारी 101 फर्जी शिक्षकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने जा रहे हैं। इसकी लिस्ट माह के द्वितीय शनिवार का सार्वजनिक अवकाश होने के बाद भी बीएसए ऑफिस में तैयार की गई।
गौरतलब रहे कि जनपद में 110 फर्जी शिक्षकों के नाम सामने आए हैं। इनमें से नौ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है। अब बाकी 101 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होनी है।