{"_id":"5f888b4c8ebc3e9b88175746","slug":"teacher-recruitment-611-candidates-got-counseling-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक भर्ती: आगरा में 611 अभ्यर्थियों ने कराई काउंसिलिंग, आज मिलेंगे नियुक्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक भर्ती: आगरा में 611 अभ्यर्थियों ने कराई काउंसिलिंग, आज मिलेंगे नियुक्ति पत्र
Fri, 16 Oct 2020 12:14 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 16 Oct 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
काउंसिलिंग कराते अभ्यर्थी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में 31,277 पदों पर हो रही सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए गुरुवार को काउंसिलिंग की प्रक्रिया संपन्न हुई। दो दिनों में आगरा जिले को आवंटित 674 अभ्यर्थियों में से 611 ने काउंसिलिंग कराई। 63 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। चयनित अभ्यर्थियों को शुक्रवार को दोपहर एक बजे से आरबीएस डिग्री कॉलेज के प्रेक्षागृह में नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) शाहगंज में आयोजित काउंसिलिंग के दूसरे दिन 273 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इसमें से 248 ने उपस्थित दर्ज कराई। 25 अनुपस्थित रहे। बुधवार को (पहले दिन) 401 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, इसमें से 363 ने काउंसिलिंग कराई थी और 38 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे थे।
विज्ञापन
विद्यालय का आवंटन बाद में किया जाएगा
बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार यादव ने बताया कि शुक्रवार को सभी चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्तिपत्र जारी कर दिए जाएंगे। विद्यालय का आवंटन बाद में शासन के दिशा-निर्देशों की कड़ी में किया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के उद्घाटन कार्यक्रम से जुड़ेंगे
बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि दोपहर एक बजे जिले के जनप्रतिनिधि, अधिकारी और पांच चयनित अभ्यर्थी एनआईसी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नियुक्तिपत्र वितरण के उद्घाटन कार्यक्रम से जुड़ेंगे। दोपहर एक बजे से कार्यक्रम होगा।
पांच चयनित अभ्यर्थियों में एक सामान्य वर्ग, एक पिछड़ा वर्ग, एक एससी, एक दिव्यांग और एक महिला अभ्यर्थी को रखा जाएगा। उद्घाटन कार्यक्रम संपन्न होने के बाद जनप्रतिनिधि आरबीएस पहुंचकर नियुक्तिपत्र वितरित करेंगे। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम एलईडी के माध्यम से आरबीएस में भी दिखाया जाएगा।
फिरोजाबाद के अभ्यर्थियों को भी यहीं मिलेंगे नियुक्ति पत्र
बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि फिरोजाबाद के अभ्यर्थियों को भी आरबीएस कॉलेज में ही नियुक्तिपत्र दिया जाएगा। फिरोजाबाद में आचार संहिता लागू होने से यहां कार्यक्रम रखा गया। फिरोजाबाद में 379 अभ्यर्थी आवंटित किए गए थे। काउंसिलिंग में शामिल होने वाले हिस्सा लेंगे।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।