फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teacher missing after leaving for school

Agra News: स्कूल के लिए निकली शिक्षिका लापता

Fri, 24 Nov 2023 05:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 24 Nov 2023 05:23 PM IST
विज्ञापन
Teacher missing after leaving for school
स्कूल के लिए निकली शिक्षिका लापता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कुसमरा। कस्बा की रहने वाली एक शिक्षिका घर से स्कूल जाने की बात कह कर निकली। न ही वह स्कूल पहुंची और न हीं घर ही वापस लौटी। काफी तलाश करने के बाद भी जब कोई पता नहीं लगा तो पति ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने जांच व तलाश शुरू कर दी है।

थाना किशनी क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने तहरीर दी है। बताया कि उसकी पत्नी कस्बा स्थित एक विद्यालय में शिक्षण कार्य करती है। 24 नवंबर को रोज की तरह ही वह घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। लेकिन जब काफी समय बीतने के बाद भी घर वापस नहीं लौटी तो तलाश की। स्कूल जाकर पता किया तो बताया कि वह आज स्कूल ही नहीं आई थी। रिश्तेदारों को फोन कर जानकारी ली लेकिन पत्नी वहां भी नहीं थी। काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं लग सका। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद शिक्षिका की तलाश शुरू कर दी है। वहीं शिक्षिका का पति व अन्य परिजन किसी अनहोनी की आशंका से भयभीत हैं। महिला को सकुशल ढूंढने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed