फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   teacher

जिले में डेंगू की दहशत, ढाई सौ से ज्यादा बीमार

Wed, 06 Nov 2019 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
teacher
06एमएनपी-11-बीएसए कार्यालय में फर्जी शिक्षकों की जांच करते जिला समिति के पदाधिकारी - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। तीन दिन तक चली फर्जी शिक्षकों की सुनवाई बुधवार को पूरी हो गई। अंतिम दिन 23 में से 21 शिक्षक अपना पक्ष रखने के लिए उपस्थित हुए। तीन दिन में कुल 78 में से 72 शिक्षक जांच समिति के समक्ष उपस्थित हुए।
विज्ञापन

एसआईटी द्वारा फर्जी घोषित किए गए शिक्षकों को जिलाधिकारी के निर्देश पर अपना पक्ष रखने के लिए अंतिम मौका दिया गया। सोमवार से बुधवार तक विभिन्न विकास खंडों के शिक्षकों को अपना पक्ष रखने के लिए उपस्थित होना था। तीन दिन तक चली जांच के अंतिम दिन 23 शिक्षकों को उपस्थित होना था जिसमें से मात्र 21 शिक्षक ही उपस्थित हुए। इस प्रकार तीन दिन तक चली जांच के दौरान 78 के सापेक्ष कुल 72 शिक्षक-शिक्षिकाएं अपना पक्ष रखने के लिए बीएसए कार्यालय पर जांच समिति के समक्ष उपस्थित हुए। बुधवार को प्राचार्य डायट नरेंद्र पाल सिंह, बीएसए विजय प्रताप सिंह, प्रधानाचार्या जीआईसी सुमन यादव, राजकीय इंटर कॉलेज के प्रवक्ता सुरेश चंद्र आदि के समक्ष शिक्षकों ने अपना पक्ष रखा।
विज्ञापन

शिक्षक बोले एसआईटी कर रही है परेशान
शिक्षकों ने डीएम द्वारा नामित जांच समिति के समक्ष अपना पक्ष रखते हुए बताया कि उनकी जांच पूर्व में बेसिक शिक्षाधिकारियों द्वारा कराई गई थी। तब उन लोगों के अभिलेख सही पाए गए थे आखिर यह कैसे हो गया कि अब उनके अभिलेख फर्जी हैं। उन्हें एसआईटी द्वारा परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी के निर्देश पर आरोपी शिक्षकों के बयान दर्ज कराए गए हैं। शीघ्र ही आगे की कार्रवाई के लिए जिला समिति के समक्ष रिपोर्ट रखी जाएगी।
विजय प्रताप सिंह बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed