{"_id":"5f5fadd98ebc3e5aa95ab5dd","slug":"teacher-kasganj-news-agr459298038","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमाण पत्र जमा न करने वाले तीन शिक्षकों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमाण पत्र जमा न करने वाले तीन शिक्षकों को नोटिस
विज्ञापन
कासगंज। बेसिक शिक्षा परिषद एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की शिक्षक भर्ती में फर्जीवाड़े की बात सामने आने के बाद डाटाबेस तैयार करने एवं जांच कराने के लिए मांगे गए प्रमाणपत्र देने में शिक्षक लापरवाही कर रहे हैं। अपने शैक्षिक एवं नियुक्ति प्रमाणपत्र जमा न करने पर तीन शिक्षकों को नोटिस जारी किया गया है।
जिले में वर्ष 2004-05 में बीएड करने वाले शिक्षकों की भर्ती में फर्जीवाड़ा सामने आया था। वहीं कस्तूरबा गांधी विद्यालय में अनामिका शुक्ला प्रकरण सामने आने के बाद जिले में कई शिक्षिकाएं फर्जी पाई गई। अब शासन ने जिले के सभी शिक्षकों की जांच करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
शासन से निर्देश मिलने के बाद शिक्षा विभाग ने जिले में तैनात सभी शिक्षकों एवं शिक्षामित्रों को अपने प्रमाणपत्र जमा करने के आदेश जारी किए है। इसके बावजूद तीन शिक्षकों ने अपने प्रमाणपत्र जमा नहीं कराए। इस पर शिक्षकों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
तीन शिक्षकों ने अभी तक अपने प्रमाणपत्र जमा नहीं किए हैं। इन शिक्षकों को नोटिस देकर एक सप्ताह में जवाब मांगा गया है। यदि शिक्षक नियत अवधि में अपने प्रमाणपत्र जमा नहीं करेंगे तो इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- अंजली अग्रवाल, बेसिक शिक्षा अधिकारी