{"_id":"5bc825e4bdec2269537830af","slug":"teacher-dies-due-to-bulls-fight-on-highway-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर सांड़ों की लड़ाई ने ली बाइक सवार शिक्षक की जान, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर सांड़ों की लड़ाई ने ली बाइक सवार शिक्षक की जान, साथी घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 18 Oct 2018 11:49 AM IST
विज्ञापन
मृतक आमिर का फाइल फोटो (बायें), रोते-बिलखते परिजन (दायें)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के जैतपुर क्षेत्र में मंगलवार की रात बाह हाईवे पर लड़ते सांड़ों की चपेट में आने से बाइक सवार शिक्षक की मौत हो गई। वो बाइक में पेट्रोल भराने जा रहे थे। हादसे में उनका एक साथी भी घायल हो गया।
जैतपुर निवासी आमिर खां (25) पुत्र अजीज अहमद धायपुरा के एसके मेमोरियल पब्लिक स्कूल में शिक्षक थे। मंगलवार रात 10 बजे बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पड़ोस में रहने वाले अजय पुत्र मानिक चंद्र के साथ निकले थे।
बाह हाईवे पर जैतपुर के पेट्रोल पंप के पास सांड़ आपस में लड़ रहे थे। शिक्षक की बाइक इन सांड़ों की चपेट में आ गई। हादसे के बाद मौके पर ही उनकी मौत हो गई। जबकि अजय घायल हो गया।

सींग में बाइक फंसने से सांड़ भी मरा
पुलिस दोनों को सीएचसी गई। जहां डॉक्टरों ने शिक्षक को मृत घोषित कर दिया। जबकि अजय को पीजीआई सैफई रेफर कर दिया है। शिक्षक की मौत से परिवार में मातम पसर गया है। वहीं आए दिन सड़क पर आवारा पशुओं के घूमने और इनके लड़ने से हो रहे हादसों पर लोगों में रोष है।
प्रत्यक्षदर्शी रहे लोगों के मुताबिक हाईवे पर लड़ रहे एक सांड़ की सींग में बाइक उलझ गई थी। सींगों से छूटी तो पैरों में बाइक फंस गई। छुटकारा पाने की जद्दोजहद में गिरा सांड़ भी मर गया।
बहन के निकाह की थी चिंता
आमिर खां के भाई सलीम की डेढ़ साल पहले मौत हो गई। पिता का साया तो 10 साल पहले ही उठ गया था। ऐसे में आमिर खां घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था। इस बीच उसने अपनी बहन इसराना को स्नातक तक शिक्षित कराया। उसे मां अनीशा की देखभाल के अलावा बहन के निकाह की चिंता रहती थी।