फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   teacher brutally beat up the student in mathura

मथुरा: छात्र ने किताब फेंकी तो शिक्षक ने उठाकर जमीन पर पटका, चेहरे पर हुआ गहरा जख्म

Fri, 03 Sep 2021 06:53 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 03 Sep 2021 06:53 PM IST
सार

बलदेव में निजी शिक्षक द्वारा ट्यूशन के लिए 12 वर्षीय छात्र की पिटाई से मौत का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ। इस बीच शुक्रवार को गोवर्धन ब्लॉक अंतर्गत परिषदीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय आन्यौर में शिक्षक द्वारा छात्र की पिटाई का मामला सामने आ गया। 

विज्ञापन
teacher brutally beat up the student in mathura
पीड़ित छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा जिले में शिक्षक द्वारा छात्र की पिटाई एक और मामला सामने आया है। गोवर्धन के पूर्व माध्यमिक विद्यालय आन्यौर में शिक्षक ने छात्र की पिटाई कर दी। इतना ही नहीं छात्र को उठाकर जमीन पर पटक भी दिया। इससे छात्र के चेहरे पर जख्म हो गए। खंड शिक्षाधिकारी ने पूरे मामले की रिपोर्ट विद्यालय के प्रधानाध्यापक से मांगी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गांव आन्यौर का रहने वाला छात्र भूरा परिषदीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आठवीं कक्षा का छात्र है। शुक्रवार को वह स्कूल गया था। स्कूल में तैनात शिक्षक मनु शर्मा ने छात्र को बुरी तरह से पीटा। आरोप है कि शिक्षक मनु शर्मा ने आठवीं के छात्र भूरा पुत्र मुकेश को इस तरह मारा कि उसके चेहरे पर गहरा जख्म हो गया। 
विज्ञापन


मथुरा: छात्र की मौत, शिक्षक पर लगाया पिटाई का आरोप, पुलिस को नहीं मिली तहरीर
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि छात्र ने विद्यालय के पुस्तकालय से प्राप्त पुस्तक फेंक कर शिक्षक को वापस की थी। इससे आक्रोशित शिक्षक ने पहले तो बच्चे की पिटाई की। इसके बाद उसे पकड़कर पटक दिया। उधर, शिक्षक मनु शर्मा का कहना है कि छात्र भूरा को पढ़ने के लिए लाइब्रेरी से पुस्तक दी थी, वापस मांगी तो छात्र ने फेंक कर पुस्तक वापस की। 

छात्र को पकड़ कर डांटते समय वह भाग रहा था, उसी दौरान टेबिल से टकराकर उसके चोट लगी है। खंड शिक्षाधिकारी गोवर्धन संजय सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी है। प्रधानाध्यापक से इस घटनाक्रम की रिपोर्ट मांगी है। बच्चे के परिजन कोई शिकायत करते हैं तो जांच कर आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed