फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   teacher beaten Class third student fever for four days swollen ear

बेरहम शिक्षक: कक्षा 3 के छात्र को इस कदर पीटा, चार दिन तक रहा बुखार; सूज गया कान

Thu, 07 Sep 2023 09:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 07 Sep 2023 09:45 PM IST
सार

शिक्षक ने कक्षा 3 के छात्र को इस कदर पीटा कि उसके कान पर सूजन आ गई। आरोप है कि शिक्षक छात्र को ट्यूशन पढ़ाने का दबाव बना रहा था। घरवालों की शिकायत पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
teacher beaten Class third student fever for four days swollen ear
teacher demo pic

विस्तार

आगरा के थाना सदर में सैनिक पब्लिक स्कूल के प्रबंधक और दो शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। आरोप है कि स्कूल के शिक्षक से ट्यूशन नहीं पढ़ने पर कक्षा 3 के छात्र की पिटाई की गई। इससे उसे कान में दिक्कत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

यहां का है मामला 

सैनिक नगर, उखर्रा रोड निवासी राजकुमार ने केस दर्ज कराया है। बताया कि उनका 10 वर्षीय बेटा सैनिक पब्लिक स्कूल में पढ़ता है। बेटे को शिक्षिका पूजा ने कान पर थप्पड़ मारा, उसे डंडे से भी पीटा। इस बारे में स्कूल प्रबंधक से शिकायत की तो उन्होंने कहा कि बात को ज्यादा मत बढ़ाओ, नहीं तो बच्चे का भविष्य खराब कर दूंगा। छात्र को ट्यूशन हमारे शिक्षक से ही पढ़ाना होगा।

विज्ञापन

चार दिन तक रहा बुखार 

राजकुमार का कहना है डर की वजह से उन्होंने किसी और से शिकायत नहीं की। इस पर शिक्षक धर्मेंद्र ने बेटे की पिटाई की। इससे उसकी तकलीफ बढ़ गई। 4 दिन तक बुखार भी रहा। थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि शिक्षिका पूजा देवी, शिक्षक धर्मेंद्र व प्रबंधक के खिलाफ मारपीट और धमकी की धारा में केस दर्ज किया गया है। छात्र का मेडिकल कराया गया है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed