फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   teacher association

आठ अगस्त को ईमेल से अटेवा करेगा पुरानी पेंशन बहाली की अपील

Tue, 04 Aug 2020 05:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 05:27 PM IST
विज्ञापन
teacher association
मैनपुरी। अटेवा (ऑल टीचर्स इंप्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन) पेंशन बचाओ मंच की ऑनलाइन बैठक जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का पर्यवेक्षण आगरा मंडल अध्यक्ष धर्मसिंह भदौरिया ने किया। बैठक में अटेवा के आगामी कार्यक्रमों की रूप रेखा तैयार की गई।
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष धर्म सिंह भदौरिया ने समीक्षा करते हुए कहा कि अटेवा राखी कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया, जिससे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ट्विटर के माध्यम से ई-राखी कार्यक्रम के तहत पुरानी पेंशन बहाली की मांग को पहुंचाया जा सका। महिला प्रकोष्ठ की जिला संयोजिका स्तुति यादव ने पेंशन राखी अभियान में भाग लेने वाली सभी महिला कर्मियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

जिला संरक्षक आराध्य पांडेय और जिला महामंत्री शशिकांत दीक्षित ने आगामी कार्यक्रमों में जिले के सभी शिक्षक और कर्मचारियों से सक्रिय प्रतिभाग करने की मांग की है। जिलाध्यक्ष ने आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आठ अगस्त को प्रदेश के सभी कर्मचारी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पेंशन बहाली के लिए अपील करेंगे। नौ अगस्त को भारत छोड़ो की वर्षगांठ पर देश के समस्त कर्मचारी प्रधानमंत्री, वित्तमंत्री, गृहमंत्री आदि को निजीकरण और ठेका प्रथा समाप्त करने के लिए ट्वीट कर अपील की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed