फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teacher Anamika Shukla Not Use Social Media Update News

अनामिका शुक्ला प्रकरणः सोशल मीडिया से बनाई दूरी, स्कूल में परिश्रम से सभी की प्रिय रही 'प्रिया'

Mon, 08 Jun 2020 12:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 08 Jun 2020 12:06 AM IST
सार

सोशल मीडिया पर बनाए रही दूरी, सिर्फ शिक्षा पर था ध्यान

विज्ञापन
Teacher Anamika Shukla Not Use Social Media Update News
शिक्षिका अनामिका शुक्ला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

व्यवहारिकता और परिश्रम से फर्जी शिक्षिका अनामिका उर्फ प्रिया पूरे विद्यालय में सबकी प्रिय थी। वह पूरी तनमयता से बच्चों को पढ़ाती थी। सोशल मीडिया से वह पूरी तरह दूरी बनाए रहती थी। उसका ध्यान सिर्फ शिक्षा पर विशेष बल देने पर रहता था। साथी शिक्षिकाओं को यह कतई आभास नहीं था कि वह फर्जी कागजात और गलत नाम पते से नौकरी कर रही है। 
विज्ञापन


कस्तूरबा आवासीय विद्यालय फरीदपुर में वार्डन प्रीत, फुल टाइम टीचर अनामिका उर्फ प्रिया, पूनम, सीमा देवी, नीलम शाह तैनात हैं। पार्ट टाइम टीचर के रूप में वंदना कुशवाह, ममता गौतम, रश्मि सिंह तैनात हैं।
विज्ञापन

कासगंजः न्यायालय जाने से पहले रो पड़ी 'अनामिका', पुलिस अभिरक्षा में भेजा जेल
विज्ञापन
विज्ञापन

अब प्रिया जालसाजी में फंस गई है, लेकिन वहां तैनात अन्य सभी शिक्षकों और स्टाफ में उसकी व्यवहारिकता की चर्चा है। उसने शिक्षा पर हमेशा फोकस रखा। वह अपनी कक्षाओं में छात्राओं के साथ काफी घुली मिली रहती थी। विद्यालय की वार्डन प्रीति सिंह ने बताया कि जब से प्रिया ने कार्यभार ग्रहण किया तब से वह शिक्षा के प्रति पूरी तरह समर्पित थी।

वह स्वयं विद्यालयों के कार्यों में अच्छी रुचि लेती थी। चाहें कैसा भी कार्यक्रम हो वह उसमें सहभागिता करती थी। छात्राएं भी उससे काफी मिल जुलकर रहतीं थीं। उसने कभी भी फर्जीवाड़े का अहसास नहीं होने दिया।

यूपीः 25 जिलों में नौकरी करने वाली शिक्षिका 'अनामिका' की हकीकत खोलेगी एसटीएफ!

वह छात्राओं को योग्य बनाने के लिए स्वयं भी पढ़ाई करती थी। विद्यालय के अकाउंटेंट राहुल यादव ने बताया कि शिक्षिका का व्यवहार विद्यालय के स्टाफ और छात्राओं के प्रति काफी अच्छा था। वह सोशल मीडिया से दूरी बनाई रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed