फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teacher accused of molestation absconding statements of three girl students recorded

छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक फरार: तीन छात्राओं के बयान दर्ज, नहीं पकड़ा गया अध्यापक

Sat, 20 May 2023 11:52 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 20 May 2023 11:52 AM IST
सार

आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश देने का दावा कर रही है। मगर, वो हाथ नहीं आ सका है। उसके रिश्तेदार और परिचितों की सूची भी तैयार की जा रही है।
 

विज्ञापन
Teacher accused of molestation absconding statements of three girl students recorded
थाना शमसाबाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना शमसाबाद के कंपोजिट विद्यालय में छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक आशुतोष शर्मा पुलिस के हाथ नहीं आ सका है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। उधर, शुक्रवार को पुलिस ने पीड़ित तीन छात्राओं के बयान दर्ज कराए। दो छात्राओं के बयान शनिवार को दर्ज कराए जाएंगे।

विज्ञापन


शमसाबाद के एक गांव के कंपोजिट विद्यालय की पांच छात्राओं ने शिक्षक के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत की थी। इस घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए थे। उन्होंने विद्यालय पर ताला लगा दिया था। बाद में छात्राएं परिजन के साथ पुलिस कमिश्नर के पास पहुंची थी। पुलिस कमिश्नर ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश किए। मामले में आरोपी शिक्षक आशुतोष शर्मा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश देने का दावा कर रही है। मगर, वो हाथ नहीं आ सका है। उसके रिश्तेदार और परिचितों की सूची भी तैयार की जा रही है।
विज्ञापन


एसीपी फतेहाबाद सौरभ सिंह ने बताया कि तीन छात्राओं के बयान दर्ज कराए हैं। बयानों का अवलोकन किया जाएगा। इसके साथ ही दो छात्राओं और तीन महिलाओं के भी बयान दर्ज होने हैं। इसके लिए शनिवार को पुलिस कोर्ट में जाएगी। आरोपी शिक्षक के राजस्थान भागने की आशंका है। इस पर पुलिस टीम लगी है। सर्विलांस की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 2000 Note Ban: परेशान न हों, हर एकाउंट से बदल सकेंगे 20 हजार तक के नोट; जानें नियम

बिना पुलिस पहुंचीं छात्राएं

चाइल्ड राइट एक्टिविस्ट नरेश पारस के मुताबिक छात्राओं के परिजन ने काॅल करके बताया कि वो अपने वाहन से कोर्ट आए हैं। बेटियां साथ हैं। उनके साथ पुलिस की सुरक्षा नहीं है। अनजान लोग आकर उनका वीडियो बना रहे हैं। सभी काफी घबराए हैं। इस पर वो दीवानी पहुंच गए। छात्राओं को सुरक्षित स्थान पर ले गए। हालांकि एसीपी फतेहाबाद का कहना था कि छात्राओं की सुरक्षा में सादे कपड़ों में महिला पुलिसकर्मी लगी हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed