{"_id":"637fb7ffd745465989010459","slug":"teacher-absant-school-mainpuri-news-agr5546712157","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: तीन दिन से स्कूल से गायब मिले गुरूजी, बीएसए ने रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: तीन दिन से स्कूल से गायब मिले गुरूजी, बीएसए ने रोका वेतन
Fri, 25 Nov 2022 09:47 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 09:47 AM IST
सार
बीएसए ने जिले के सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं से कहा है कि वे समय से स्कूलों में पहुंचकर शिक्षण कार्य करें। चुनाव ड्यूटी के दौरान प्रशिक्षण आदि में समय से पहुंचें।
विज्ञापन
teacher demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
मैनपुरी की बीएसए दीपिका गुप्ता ने बृहस्पतिवार को किशनी विकास खंड के स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक स्कूल में एक शिक्षक तीन दिन से अनुपस्थित मिले। जबकि एक अन्य स्कूल में दो शिक्षा मित्र व एक सहायक अध्यापक अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित शिक्षकों का वेतन रोकने और शिक्षा मित्रों का मानदेय रोकने के आदेश जारी किए हैं।
ये भी पढ़ें - विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार: प्रो. विनय पाठक के परिजनों के बैंक खातों की भी होगी जांच, STF जुटा रही जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
ये मिले अनुपस्थित
बीएसए दीपिका गुप्ता को निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय चौराईपुर पर शिक्षक धर्मपाल 22 नवंबर से अनुपस्थित मिले। वहीं, प्राथमिक विद्यालय नगला राय पर सहायक अध्यापक विनोद कुमार, शिक्षा मित्र गीता कुमारी और ब्रजेश कुमारी अनुपस्थित मिलीं। बीएसए ने संबंधित शिक्षकों और शिक्षा मित्रों को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार: प्रो. विनय पाठक के परिजनों के बैंक खातों की भी होगी जांच, STF जुटा रही जानकारी
विज्ञापन