फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tea seller shot dead in agra

मामूली बात पर चाय विक्रेता की गोली मारकर हत्या, पकड़ने दौड़े साधु को किया घायल

Thu, 29 Nov 2018 09:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Thu, 29 Nov 2018 09:03 PM IST
विज्ञापन
Tea seller shot dead in agra
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना जगदीशपुरा के गांव अंगूठी में गुरुवार को गोली मारकर चाय विक्रेता की हत्या कर दी गई। मामूली बात पर यह वारदात गांव के ही दो भाइयों ने की। बीच बचाव में आए एक साधु को भी फावड़ा मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद दोनों भाई भाग निकले। हत्या की सूचना पर एसपी सिटी कई थानों की फोर्स लेकर पहुंचे। 
विज्ञापन


अंगूठी गांव निवासी योगेंद्र (40) पुत्र महावीर सिंह का बोदला-अछनेरा रोड पर चाय का खोखा है। गुरुवार की सुबह वो खोखे पर ही बैठा था। पास ही स्थित आश्रम के दो साधु भी बैठे थे। पुलिस के मुताबिक तभी वहां गांव निवासी दो सगे भाई थान सिंह तथा जीतेंद्र पुत्र महेंद्र सिंह बाइक से आए। उनका किसी बात पर योगेंद्र से झगड़ा हो गया। 
विज्ञापन


जिस पर थानसिंह ने तमंचा निकाल कर योगेंद्र पर फायर कर दिया। सीने में गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद दोनों भाई भागने लगे। उस पर वहां बैठे साधु कोमल सिंह पुत्र विजय कुमार तथा रामदास ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की। इस पर हमलावरों ने कोमल सिंह के सिर पर पास पड़े फावडे़ से प्रहार कर दिया। इससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना को अंजाम देकर दोनों भाई बाइक लेकर भाग निकले। उधर, योगेंद्र की हत्या से गांव में सनसनी फैल गई। हत्या की सूचना पर एसपी सिटी प्रशांत वर्मा, सीओ कोतवाली अब्दुल कादिर कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। 


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम तथा घायल साधु को इलाज के लिए आगरा भेजा। पुलिस को घटनास्थल से एक तमंचा बरामद किया है। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। थानाध्यक्ष जगदीशपुरा रमेश भारद्वाज ने बताया है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed