{"_id":"67c142c19410e8da630e577c","slug":"tcs-manager-commits-suicide-wife-tortured-him-so-much-expressed-pain-in-video-marriage-took-place-a-year-ago-2025-02-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"TCS Manager Suicide: पत्नी से प्रताड़ित टीसीएस मैनेजर, VIDEO में बयां किया दर्द...एक साल पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
TCS Manager Suicide: पत्नी से प्रताड़ित टीसीएस मैनेजर, VIDEO में बयां किया दर्द...एक साल पहले हुई थी शादी
Fri, 28 Feb 2025 12:32 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 28 Feb 2025 12:32 PM IST
सार
Agra Suicide News: टीसीएस कंपनी के मैनेजर ने पत्नी के उत्पीड़न से तंग आकर अपनी जान दे दी। मरने से पहले एक वीडियो भी बनाया, जिसमें उन्होंने कहा कि मर्दों की भी सोचो, प्लीज, मर्दों के बारे में कोई तो बात करे। बेचारे बहुत अकेले होते हैं।
विज्ञापन
TCS मैनेजर ने की आत्महत्या:
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
Agra Suicide: आगरा के रहने वाले टीसीएस कंपनी के मैनेजर ने फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी। मौत से पहले उसने एक वीडियो बनाया। इस वीडियो मे बताया कि पत्नी ने उसे किस कदर प्रताड़ित किया। ये वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
डिफेंस कॉलोनी, सदर के रहने वाले मानव शर्मा टीसीएस कंपनी, मुंबई में रिक्रूटमेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। उनके पिता नरेंद्र शर्मा एयरफोर्स से रिटायर हैं और मानव उनके इकलौते बेटे थे। मानव की शादी एक वर्ष पहले 30 जनवरी 2024 को शादी हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पत्नी परेशान करने लगी, वे पत्नी को अपने साथ मुंबई ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
मानव शर्मा के पिता नरेंद्र शर्मा ने थाना सदर में दर्ज कराए मुकदमे में आरोप लगाया है कि बेटा अपने साथ बहू को मुंबई ले गया था। बहू उसे परेशान करती थी, आत्महत्या करने की धमकी देती थी जिससे पूरा परिवार फंस जाएगा। आरोप है कि बहू अपने ब्वाय फ्रेंड से बात करती थी और उसी के साथ रहना चाहती थी। 23 फरवरी को मानव अपने साथ पत्नी को लेकर मुंबई से आगरा आया यहां से वह उसे छोड़ने बरहन चला गया। बरहन में ससुरालीजनों ने उसे प्रताड़ित किया।
मरने से पहले बनाया वीडियो
24 फरवरी की सुबह मानव ने कमरे में पंखे पर फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या से पहले वीडियो भी बनाया। सुबह परिजनों ने मानव को पंखे पर लटका देखा तो कोहराम मच गया। परिजन मानव को लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
24 फरवरी की सुबह मानव ने कमरे में पंखे पर फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या से पहले वीडियो भी बनाया। सुबह परिजनों ने मानव को पंखे पर लटका देखा तो कोहराम मच गया। परिजन मानव को लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
वीडियो में कहा, मर्दों की भी कोई सोचो प्लीज
मानव ने सुसाइड करने से पहले 6.57 मिनट का एक वीडियो बनाया। उसमें वह कह रहे हैं कि मर्दों की भी सोचो, प्लीज, मर्दों के बारे में कोई तो बात करे। बेचारे बहुत अकेले होते हैं, पापा मम्मी सॉरी, अक्कू सॉरी। मेरे जाते ही सब ठीक हो जाएगा, मेरी सुसाइड के बारे मेरे घरवालों को परेशान ना करें।