{"_id":"605b7dfb8ebc3e8cd11fe58b","slug":"tb-health-hospital-desiese-mainpuri-news-agr4859237157","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार मरीजों के उपचार के लिए कर रही हर संभव प्रयास : रामनरेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार मरीजों के उपचार के लिए कर रही हर संभव प्रयास : रामनरेश
विज्ञापन
जिला क्षय रोग अस्पताल में डिजिटल एक्सरे मशीन का शुभारंभ करते कैबिनेट मंत्री रामनरेश अग्रिहोत्र?
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। सरकार मरीजों के बेहतर उपचार के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। क्षयरोगियों को भी बेहतर सुविधा उपलब्ध हो इसके लिए भी आधुनिक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। यह विचार बुधवार को जिला क्षयरोग अस्पताल में डिजिटल एक्सरे मशीन का उद्घाटन करते हुए कैबिनेट मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि इस मशीन की स्थापना जिला क्षयरोग अस्पताल में होने से जिले के मरीजों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा। जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि जनपद के क्षयरोगियों के बेहतर स्वास्थ्य और उपचार में सुविधाओं को देखते हुए शासन ने डिजिटल एक्सरे मशीन की स्थापना कराई है। सीडीओ ईशा प्रिया ने क्षयरोगियों के लिए चलाई जा रही योजनाओं और जांच प्रक्रिया को प्रभावी बनाने की सलाह दी।
सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने क्षयरोग की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के संबंध में जानकारी दी। जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि इससे रोगियों की जांच में आसानी होगी। उन्हें एक्सरे करवाने बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान, अरविंद सिंह तोमर, जिला शिक्षा सूचना अधिकारी रवींद्र सिंह गौर, मोनिका यादव, बाईपी सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
------
उपचार के साथ लें निश्चय पोषण योजना का लाभ
जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. आरपी सिंह ने कहा कि क्षयरोगी किसी प्रकार से बीमारी को न छुपाएं। जिले में क्षयरोगियों के लिए नि:शुल्क दवा और उपचार की व्यवस्था है। उन्होंने बताया कि क्षयरोगी जैसे ही अपना पंजीकरण विभाग में कराएगा उसे 500 रुपये प्रतिमाह निश्चयन पोषण योजना के तहत प्रदान किए जाएंगे।