फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   taxi driver arrested with illegal weapon in agra

टैक्सी चालक को 'शौक' पड़ा महंगा, फेसबुक पर तमंचे के साथ डाला फोटो, गिरफ्तार

Mon, 16 Dec 2019 02:39 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 16 Dec 2019 02:39 PM IST
विज्ञापन
taxi driver arrested with illegal weapon in agra
हाथ में तमंचा लिए टैक्सी चालक - फोटो : अमर उजाला
आगरा में ओला कैब के चालक को असलहा के साथ फोटो खींचने का शौक भारी पड़ गया। उसने तमंचे के साथ फोटो फेसबुक पर डाल दिया। इसके बाद किसी ने आगरा पुलिस को ट्वीट करके शिकायत कर दी। इस पर जांच के बाद पुलिस ने चालक को ढूंढ लिया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


थाना डौकी के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सोशल मीडिया पर शनिवार को एक युवक का फोटो वायरल हुआ था। इसमें वो तमंचा हाथ में लिए नजर आ रहा था। इसकी शिकायत आगरा पुलिस से ट्वीट करके की गई थी। पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में मामला आने के बाद जांच की गई। 
विज्ञापन


फोटो डौकी के गांव टिकैतपुरा के लवकुश का निकला। इस पर पुलिस ने लवकुश को पकड़ लिया। उसने पूछताछ में बताया कि उसे हथियारों के साथ फोटो खिंचवाने का शौक है। कुछ दिन पहले तमंचा लेकर आया था। इसके बाद फोटो खींचकर डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कुछ देर बाद फोटो डिलीट कर दिया था। मगर, कुछ लोगों ने स्क्रीन शॉट खींच लिया। इसके बाद फोटो वायरल हो गया। उसकी निशानदेही पर गांव के बाहर से तमंचा भी बरामद कर लिया गया। लवकुश ओला कैब चलाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed