{"_id":"66d4b083b4f75700b0072f5d","slug":"taxation-lawyers-will-submit-memorandum-to-the-chief-minister-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-123268-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मुख्यमंत्री को ज्ञापन देंगे टैक्सेशन के वकील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मुख्यमंत्री को ज्ञापन देंगे टैक्सेशन के वकील
Sun, 01 Sep 2024 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 01 Sep 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
टैक्सबार एसोसिएशन की बैठक के बाद मौजूद अधिवक्ता।
मैनपुरी। टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश यादव की अध्यक्षता में रविवार को अर्पित माहेश्वरी के कार्यालय पर बैठक हुई। अध्यक्ष ने कहा कि जीएसटी के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा राज्य कर अपील अधिकारियों पर जीएसटी की लंबित अपीलों का 30 सितंबर तक निस्तारण करने का आदेश अप्रत्यक्ष रूप से अपील निरस्त करने का दबाव है।
उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों का आदेश प्राकृतिक न्याय के सिद्धांत के खिलाफ है। वकील ऐसे किसी भी आदेश को नहीं मानेंगे। उच्च न्यायालय प्रयागराज द्वारा न्यायिक कार्य से विरत रहने को गैर कानूनी बताए जाने से भी वकीलों में आक्रोश है। इसके खिलाफ मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जाएगा। अर्पित माहेश्वरी, राघव बाजपेयी, आशीष कुमार, संजय कुलश्रेष्ठ, मिथिलेश यादव, रवि यादव, आनंद शर्मा, जीवक शेखर, अभिषेक यादव मौजूद रहे।