फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tax on the Northern Bypass will be decided after the survey, till then, drive fast.

Agra News: उत्तरी बाईपास पर सर्वे के बाद तय होगा टैक्स, तब तक भरे फर्राटा

Sun, 04 Jan 2026 02:32 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Tax on the Northern Bypass will be decided after the survey, till then, drive fast.
105, उत्तरी बाईपास से गुजरते वाहन
आगरा। उत्तरी बाईपास पर वाहनों की संख्या बढ़ने लगी है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) भी गुजरने वाले वाहनों का सर्वे करा रही है और रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी जाएगी। इसके बाद टोल प्लाजा की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

मथुरा के रैपुरा जाट से खंदौली के बीच 14 किमी का उत्तरी बाईपास चार दिसंबर को शुरू हुआ था। ये आगरा-दिल्ली हाईवे के चैनल नंबर 174 से यमुना एक्सप्रेस वे के चैनल नंबर 141 से जुड़ा है। इससे लोग खंदौली 20 मिनट में पहुंच रहे हैं। मथुरा-कानपुर आने-जाने वाले वाहनों को भी बाईपास बनने से राहत मिली है। उत्तरी बाईपास से रोजाना हल्के और भारी चार पहिया वाहन कितने गुजर रहे हैं, इसका सर्वे चल रहा है। एनएचएआई के परियोजना निदेशक संदीप यादव ने बताया कि उत्तरी बाईपास शुरू होने से शहर में वाहनों का दबाव कम हुआ है। यातायात भी सुगम हुआ है। वाहनों का सर्वे भी करा रहे हैं।
विज्ञापन


भारी वाहनों को उत्तरी बाईपास से गुजारने की मांग
- नेशनल चैंबर के अध्यक्ष संजय गोयल का कहना है कि उत्तरी बाईपास पर करीब 400 करोड़ रुपये खर्च हुए। ऐसे में भारी वाहनों का शहर में प्रवेश सख्ती से रोकते हुए उत्तरी बाईपास से गुजारा जाए, इससे बाईपास की उपयोगिता और बढ़ जाएगी। वरिष्ठ अधिवक्ता केसी जैन का कहना है कि मथुरा-कानपुर की ओर वाले वाहन उत्तरी बाईपास से गुजारे जाएं, इसके लिए बेरियर बनाया जाए। ऐसा होने से जाम और हादसों से बचाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed