{"_id":"66bc7165d07323019a02a822","slug":"tata-sumo-caught-fire-while-running-on-the-highway-in-etah-driver-saved-lives-of-his-three-children-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: एटा में हाईवे पर दौड़ती टाटा सूमो में लगी आग, चालक ने अपने तीन बच्चों की यूं बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: एटा में हाईवे पर दौड़ती टाटा सूमो में लगी आग, चालक ने अपने तीन बच्चों की यूं बचाई जान
Wed, 14 Aug 2024 02:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 14 Aug 2024 02:27 PM IST
सार
एटा बीच हाईवे पर कार से उठती आग की लपटों को देख लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने लोगों को तितर-बितर कर मार्ग सुचारू कराया।
विज्ञापन
कार में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा जिले में ग्राम विरामपुर के पास हाईवे पर दौड़ती टाटा सूमो में आग लग गई। कार से जैसे ही आग की लपटें उठीं तो चालक हड़बड़ा गया। कार में उसके तीन बच्चे भी सवार थे। उसने तत्काल कार को ब्रेक लगाने के बाद सावधानी से बच्चों को सुरक्षित निकाला। सूचना मिलते ही थाना पुलिस के साथ दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक कार पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई।
बताया गया है कि कार सवार व्यक्ति हाथरस से लौटकर अपने गांव कठौली जा रही था। गांव विरामपुर के पास कार में आग लग गई। आग ने जैसे ही कार को घेरा, चालक ने सूझबूझ दिखाई। कार को किनारे की तरफ ले गया और तत्काल बच्चों को उसके अंदर से सुरक्षित निकाल लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
बताया गया है कि कार सवार व्यक्ति हाथरस से लौटकर अपने गांव कठौली जा रही था। गांव विरामपुर के पास कार में आग लग गई। आग ने जैसे ही कार को घेरा, चालक ने सूझबूझ दिखाई। कार को किनारे की तरफ ले गया और तत्काल बच्चों को उसके अंदर से सुरक्षित निकाल लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन