{"_id":"640eeb3fac368bbf37014e5d","slug":"tata-magic-overturns-due-to-tire-burst-eight-people-including-four-women-injured-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: टायर फटने से टाटा मैजिक पलटा, चार महिला सहित आठ लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: टायर फटने से टाटा मैजिक पलटा, चार महिला सहित आठ लोग घायल
Mon, 13 Mar 2023 02:52 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 13 Mar 2023 02:52 PM IST
सार
हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। सूचना के बाद थाना जगनेर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। गम्भीर घायलों को सीएचसी जगनेर भिजवाया गया है।
विज्ञापन
हादसे में घायल महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के जगनेर क़स्बा के बसेड़ी रोड पर सोमवार सुबह टाटा मैजिक टायर फटने के बाद पलट गया। घटना में चार महिलाओं सहित करीब 8 लोग घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को सीएचसी जगनेर भेजा गया है।
राजस्थान के बाड़ी क्षेत्र से टाटा मैजिक गाड़ी से कुछ लोग जगनेर क्षेत्र के गांव नगला भुम्मा में अपनी रिश्तेदारी में गमी में शरीक होने जा रहे थे। जगनेर क़स्बा के बसेड़ी रोड पर सुरेश चन्द शर्मा डिग्री कॉलेज के समीप टाटा मैजिक गाड़ी का आगे का पहिया अचानक फट गया, जिसके बाद अनियंत्रित टाटा मैजिक सड़क किनारे पलट गया।
हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। घटना के बाद वहां से गुजर रहे गांव मेवली निवासी रामू परमार, रवि परिहार ने टाटा मैजिक गाड़ी के नीचे से घायलों को बाहर निकाला। सूचना के बाद थाना जगनेर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। गम्भीर घायलों को सीएचसी जगनेर भिजवाया गया है।