{"_id":"5e689a6c8ebc3eebb84443c0","slug":"tata-magic-and-max-picup-accident-32-injured-at-fatehabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आमने-सामने टकराई सवारियों से भरी टाटा मैजिक और मैक्स पिकअप गाड़ी, मच गई चीख पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आमने-सामने टकराई सवारियों से भरी टाटा मैजिक और मैक्स पिकअप गाड़ी, मच गई चीख पुकार
Wed, 11 Mar 2020 01:38 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 11 Mar 2020 01:38 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त टाटा मैजिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में होली के पर्व के बाद एक बड़ा हादसा हो गया। फतेहाबाद थाना क्षेत्र में सवारियों से भरी टाटा मैजिक और मैक्स पिकअप गाड़ी आमने-सामने टकरा गई। इस हादसे में करीब 32 लोग से अधिक घायल हुए हैं जिन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
हादसा बुधवार तड़के दो बजे का है। थाना फतेहाबाद क्षेत्र के गांव नयापुरा के पास बाह की तरफ से आ रही मैक्स गाड़ी और फतेहाबाद की ओर से आ रहे टाटा मैजिक मे भिड़ंत हो गई। दोनों गाड़ियों के टकराने की आवाज सुनकर नयापुरा के ग्रामीण दौड़े। हादसे के बाद सड़क पर चीख पुकार मच गई।
ग्रामीणों ने हादसे की सूचना फतेहाबाद पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक प्रवेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से दोनों वाहनों से करीब 32 लोगों को घायल अवस्था में बाहर निकालकर उन्हें उपचार के लिए भेजा।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद, जेपीएस अस्पताल, मोहनियां अस्पताल, एसएन अस्पताल आगरा में घायलों को भर्ती कराया गया है। घायलों मे रूबी पत्नी दिनेश, विनीता पत्नी राजेश, अनमोल पुत्र राजेश, अर्चना पुत्री राजेश, गीता पत्नी सोनू, मुकेश पुत्र सौदान सिंह, शैलेंद्र पुत्र सौदान सिंह, दयाल पुत्र भंवर सिंह, उषा पत्नी संतोष, मोहित पुत्र संतोष, ओमकार पुत्र रामभरोसी, सत्य वीर पुत्र धर्मवीर रोप पुत्र रूपसिंह, बबलू पुत्र चंद्रभान, नीलम पत्नी सुभाष अवनीत पुत्र सत्येंद्र विष्णु पुत्र गजेंद्र उर्मिला पत्नी सतवीर सिंह, सुनीता पत्नी रज सिंह सभी निवासी गण करकौली थाना मंसुरपुर आगरा हैं।
वहीं मैक्स गाड़ी में सवार दीपेंद्र पुत्र भाव सिंह, सत्येंद्र सिंह पुत्र डाल सिंह, पुन्नू पुत्र हुव्वलाल, धर्मेंद्र पुत्र हरीसिंह, गयादीन पुत्र नौसाद, सुनील पुत्र नवल सिंह, संजय पुत्र सौदान, देयपाल पुत्र नारायण, राज पुत्र ग्यादीन, यशपाल पुत्र रोशन, कोमल पुत्र छत्रपाल, कमल पुत्र पुनीत, अजय पुत्र प्रीतम सिंह निवासी गांव बींजला थाना निबोहरा घायल हैं।
घायलों ने बताया कि टाटा मैजिक से करकौली निवासी सत्यवीर भदौरिया अपने भांजे की शादी में भात पहनाकर टीकतपुरा खंडेर लौट रहे थे। वहीं मैक्स गाड़ी के सुरेन्द्र फौजी निवासी गांव बीजला अपने भांजे की शादी पर भात देकर भदरौली से लौट रहे थे।