{"_id":"61c5573aa5269758d044d9fb","slug":"tata-indicash-atm-stolen-in-agra-atm-full-of-cash-police-teams-search","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"8.20 लाख रुपये नकदी से भरा एटीएम उखाड़ ले गए बदमाश: टाटा इंडिकैश का एटीएम चोरी, चौकी प्रभारी तोरा और दो सिपाही निलंबित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
8.20 लाख रुपये नकदी से भरा एटीएम उखाड़ ले गए बदमाश: टाटा इंडिकैश का एटीएम चोरी, चौकी प्रभारी तोरा और दो सिपाही निलंबित
Sat, 25 Dec 2021 12:12 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 25 Dec 2021 12:12 AM IST
सार
आगरा के कलाल खेरिया में बदमाश एटीएम चोरी कर ले गए। पुलिस के आने से पहले बदमाश एटीएम को गाड़ी में रखकर फरार हो गए। एटीएम के केबिन में सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा था।
विज्ञापन
एटीएम उखाड़ ले गए बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के फतेहाबाद मार्ग स्थित गांव कलाल खेरिया में गुरुवार रात महिंद्रा क्वांटो गाड़ी से आए पांच बदमाश टाटा इंडिकैश के एटीएम को उठाकर ले गए। एटीएम में 8.20 लाख रुपये कैश भरा था। तोरा पुलिस चौकी से महज 500 मीटर की दूरी पर हुई वारदात की सूचना मिलने पर भी पुलिस बदमाशों को पकड़ने में फेल रही। एटीएम के बाहर मार्केट में लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाश नजर आ रहे हैं। इसकी मदद से पुलिस उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है।
विज्ञापन
नौ साल पहले लगा था एटीएम
कलाल खेरिया निवासी अरुण कुमार सिंह के घर के बाहर तीन दुकान बनी हैं। पिछले हिस्से और पहली मंजिल पर परिवार रहता है। एक दुकान में एचडीएफसी बैंक का एटीएम लगा है, जबकि दूसरी दुकान में अरुण कुमार की जूते की दुकान है। वहीं तीसरी दुकान में नौ साल पहले टाटा इंडिकैश कंपनी का एटीएम लगवाया था। इसमें दो एटीएम रखे थे।
विज्ञापन
एटीएम को दुकान के बाहर रख लिया
बृहस्पतिवार रात तकरीबन 2:40 बजे दो बदमाश आए। इनमें से एक ने अपने हाथ में सब्बल ले रखी थी। चेहरे कपड़े और मास्क से ढके थे। वो टाटा इंडिकैश के एटीएम के केबिन के गेट को खोलकर अंदर घुस जाते हैं। एक मिनट बाद दो और बदमाश आ जाते हैं। चारों ने लाइट बंद करने के बाद दस मिनट में एटीएम को दुकान के बाहर रख लिया। तभी पांचवां बदमाश कार लेकर आ जाता है। सभी कार को बैक करने के बाद एटीएम रखते हैं। रात 2:55 बजे फतेहाबाद की ओर कार लेकर चले जाते हैं।
विज्ञापन
आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली
अरुण कुमार ने पुलिस को बताया कि उनकी जूते की दुकान में पिता श्रीकृष्ण सोते हैं। पिता ने रात में एटीएम उठाने के दौरान आवाज सुनी थी। दुकान के अंदर से ही घर का रास्ता है। पिता ने उन्हें बताया। इस पर वो बाहर आए। मगर, तब तक बदमाश भाग चुके थे।
अरुण कुमार ने पुलिस को एटीएम चोरी की जानकारी तोरा चौकी पर जाकर दी थी। यहां पर दो सिपाही मौजूद थे। वह मौके पर आ गए। उन्होंने घटना की जानकारी अधिकारियों को दी। पुलिस ने नाकाबंदी कराई, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल सका। इस मामले में कंपनी के मैनेजर राघवेंद्र ने चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस की सक्रियता पर सवाल
फतेहाबाद मार्ग पर कई होटल हैं। पर्यटकों के वाहन भी निकलते हैं। पहले कई लूट की वारदात हो चुकी हैं। रात में पुलिस की गश्त होती तो बदमाश वारदात को अंजाम नहीं दे पाते। तोरा चौकी भी 500 मीटर की दूरी पर है। बदमाश गाड़ी से आए थे। सूचना देने पर कुछ देर बाद ही पुलिस आ गई। मगर, बदमाश फिर भी गाड़ी से भाग गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद गई है। पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठ रहे हैं।
चौकी प्रभारी तोरा और दो सिपाही निलंबित
फतेहाबाद मार्ग पर पुलिस की गश्त नहीं थी। यही वजह रही कि बदमाश एटीएम उठाकर जले गए। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने एटीएम चोरी के मामले में तोरा चौकी प्रभारी रोहित कुमार, सिपाही संतोष कुमार और कुलदीप को निलंबित कर दिया है। निलंबन आदेश में लिखा है कि पुलिसकर्मियों ने गश्त के दौरान हूटर, सायरन और टार्च का प्रयोग नहीं किया। घोर लापरवाही बरती गई। प्रारंभिक जांच में यह पाया गया है।