फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Target to increase leather and footwear exports to 50 billion

Agra News: लेदर और फुटवियर निर्यात को 50 अरब करने का लक्ष्य

Fri, 10 Jul 2026 01:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Target to increase leather and footwear exports to 50 billion
ऑस्ट्रेलिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चेयरमैन पूरन डावर और अन्य उद्यमी।
आगरा। भारत का फुटवियर एवं लेदर उद्योग 26 अरब अमेरिकी डॉलर का है, जो 50 अरब अमेरिकी डॉलर के लक्ष्य तक पहुंचने की क्षमता रखता है। भारत के तेजी से बढ़ते मुक्त व्यापार समझौतों और वैश्विक आर्थिक साझेदारियों से यह लक्ष्य तेजी से प्राप्त होगा।
विज्ञापन

यह कहना है डावर ग्रुप के चेयरमैन एवं डेवलपमेंट काउंसिल फॉर फुटवियर एंड लेदर इंडस्ट्री के चेयरमैन पूरन डावर का, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भारत–ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वे स्वयं को गर्व से एक मोची कहते हैं। जूते मानव जीवन के टायर हैं, जो जीवन की यात्रा को आगे बढ़ाते हैं। फुटवियर उद्योग को पारंपरिक कारीगरों का व्यवसाय माना जाता था लेकिन आज यही उद्योग भारत की अर्थव्यवस्था का एक मजबूत आधार बन चुका है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को केवल कक्षाओं में नहीं बल्कि फैक्टरी, डिजाइन सेंटर और अनुसंधान प्रयोगशालाओं में भी व्यावहारिक प्रशिक्षण मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed