फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Target of marriage of 716 girls in mass marriage scheme

Agra News: सामूहिक विवाह योजना में 716 कन्याओं के विवाह का लक्ष्य

Fri, 19 Jul 2024 04:17 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
Target of marriage of 716 girls in mass marriage scheme
कासगंज। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में जनपद को 716 कन्याओं का सामूहिक विवाह कराए जाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इसमें 100 से अधिक जोड़ों का सामूहिक विवाह जिलाधिकारी की उपस्थिति में होगा। योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरु हो गई है। आवेदन करने वाले 10 प्रतिशत चयनित जोड़ों की रैंडम जांच होगी। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने जानकारी दी है कि जो आवेदन मिलेंगे उनका सत्यापन डिजिटल सिग्नेचर से होगा। जांच प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए संबंधित खंड विकास अधिकारी, अधिशाषी अधिकारी एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी स्तर से डिजिटल सिग्नेचर से स्वीकृत आवेदन ही सामूहिक विवाह में शामिल हो सकेंगे। वर की 21 वर्ष एवं कन्या की आयु 18 वर्ष से अधिक होने पर ही ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था पोर्टल पर की गई है।योजना में दांपत्य जीवन में खुशहाली एवं गृहस्थी की स्थापना के लिए कन्या के खाते में 35,000 रुपये, विवाह संस्कार के लिए आवश्यक सामग्री जैसे कपड़े, बिछिया, पायल, बर्तन आदि पर 10 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे। विवाह व्यवस्थाओं के लिए 6,000 रुपये प्रति जोड़ा खर्च किया जाएगा। पात्र आवेदन कर योजना का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed