{"_id":"684fcc256bedad624b0d64c2","slug":"tandoori-worker-dies-under-suspicious-circumstances-2025-06-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: तंदूर कारीगर की संदिग्ध हालत में मौत, ऐसे हाल में मिली लाश...घरवालों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: तंदूर कारीगर की संदिग्ध हालत में मौत, ऐसे हाल में मिली लाश...घरवालों ने लगाया हत्या का आरोप
Mon, 16 Jun 2025 01:17 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 16 Jun 2025 01:17 PM IST
सार
तंदूर कारीगर का संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसका शव मिलने की सूचना पर थाना पुलिस आ गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के थाना सदर क्षेत्र में राजपुर चुंगी के दुर्गानगर उखर्रा में सोमवार सुबह एक युवक का संदिग्ध हाल में शव मिला। स्थनीय लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची। मौके पर परिजन भी आ गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
मृतक 22 वर्षीय विष्णु बीच का उखर्रा, राजपुर चुंगी का रहने वाला है। उसके बड़े भाई मनोज ने बताया कि विष्णु मेहंदीपुर बालाजी में एक होटल पर तंदूर का काम करता था। वह रविवार रात करीब 8 बजे घर से तीन दोस्तों के साथ निकला था। फिर रात को घर नहीं लौटा। उसके पास लगभग सात हजार रूपये थे।

सुबह करीब सात बजे कॉलोनी के लोगों से विष्णु का शव दुर्गानगर में पड़े होने की सूचना मिली। वहां जाकर देखा तो उसके नाक और कान से खून निकलने के निशान थे। पुलिस पहले पहुंच चुकी थी वह शव के ले जाने की तैयरी कर रही थी।
थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्गानगर में शव की सूचना मिली। पुलिस ने पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आसपास के सीसीटीवी से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।
विष्णु को कल जाना था मेहंदीपुर
विष्णु के भाई मनोज ने बताया कि वह 15 दिन पहले मेंहदीपुर से आया था। रविवार को जाने के लिए होटल मलिक से पैसे डलवाए थे। लेकिन वह रात को मेहंदीपुर जाने के बजाय दोस्तों के साथ निकल गया। सुबह उसका शव मिलने की सूचना मिली ।