फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tanakpur-Mathura special train will now operate till 30th April

Agra News: टनकपुर-मथुरा विशेष गाड़ी का संचालन अब 30 अप्रैल तक

Thu, 01 Feb 2024 12:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 01 Feb 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Tanakpur-Mathura special train will now operate till 30th April
कासगंज। रेलवे यात्रियों के लिए रेलवे के द्वारा सहूलियत दी गई है। टनकपुर-मथुरा जंक्शन-टनकपुर विशेष गाड़ी का संचालन अब 30 अप्रैल तक किए जाने का निर्णय लिया गया है। यह निर्णय रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने लिया है। पहले एक जोड़ी विशेष गाड़ी का संचालन 31 जनवरी तक के लिए किया गया था।इज्जतनगर रेलवे मंडल के जन संपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार एवं शनिवार को चलाई जा रही एक जोड़ी 05062/05061 टनकपुर-मथुरा जंक्शन-टनकपुर विशेष गाड़ी का संचालन 31 जनवरी तक होना था। रेलवे ने एक जोड़ी विशेष ट्रेन निर्धारित दिनों में पहले की तरह 30 अप्रैल तक संचालित किए जाने का निर्णय लिया है। ट्रेन के ठहराव और रैक संरचना में कोई अंतर नहीं होगा। उन्होंने बताया कि ने बताया कि 05062 टनकपुर-मथुरा जंक्शन विशेष गाड़ी मथुरा कैंट स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होगी। ट्रेन संख्या 05061 मथुरा जंक्शन-टनकपुर विशेष गाड़ी मथुरा कैंट से चलाई जाएगी। यह गाड़ी मथुरा कैंट से मथुरा जंक्शन के मध्य निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed