फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Talks with the SDM of the cleaning staff failed

सफाई कर्मचारियों की एसडीएम से वार्ता विफल

Fri, 05 Feb 2021 12:13 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Talks with the SDM of the cleaning staff failed
कोसीकलां। 11 सूत्री मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को सफाई कर्मचारियों के साथ एसडीएम, सीओ एवं नगर पालिका ईओ, चेयरमैन की पांच घटे चली वार्ता विफल रही। हालांकि कर्मचारी नेता ने भूख हड़ताल समाप्त कर दी। अब शुक्रवार को कर्मचारी कामबंद हड़ताल के साथ कूड़ा डालो अभियान चलाएंगे।
विज्ञापन

सफाई कमचारी संघर्ष समिति के तत्वावधान में कर्मचारियों ने 11 सूत्री मांगों को लेकर तीन फरवरी को अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करने, चार से कामबंद हड़ताल करने और पांच से नगर पालिका कार्यालय एवं चेयरमैन के कैंप कार्यालय पर कूड़ा डालों अभियान चलाने का नोटिस दिया था। इसके बाद कर्मचारियों ने चेयरमैन से वार्ता की, लेकिन विफल रही और कर्मचारियों ने भूख हड़ताल कर कामबंद हड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन

हड़ताल शुरू होने के बाद बृहस्पतिवार को प्रशासन को सुध आई तो एसडीएम हनुमान प्रसाद, सीओ जितेंद्र कुमार नगर पालिका पहुंचे। यहां चेयरमैन नरेंद्र गुर्जर, ईओ पूर्णिमा दुबे, लेखाधिकारी योगेंद्र रावत आदि के साथ मिलकर सफाई कर्मचारी नेता संघ अध्यक्ष गिर्राज सिंह, उपाध्यक्ष किशोर वाल्मीकि, सतीश चंद, लक्ष्मीनारायण, संजय आदि से वार्ता की, लेकिन शाम सात बजे तक पांच घटें हुई दो दौर की वार्ता में कोई नतीजा नही निकल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी नेता गिर्राज वाल्मीकि ने कहा कि वार्ता के दौरान के दौरान निजी स्वार्थों के लिए हड़ताल किए जाने के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि वह हमेशा समाज हित में रहे हैं। इस पर आंदोलनकारियों ने उन्हें शांत किया। आंदोलनकारियों ने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने तक कामबंद हड़ताल जारी रहेगी।

कर्मचारियों की मांगों का पूरी करने के प्रयास किए जा रहे है। इसके लिए कर्मचारी तैयार भी हो गए, लेकिन कुछ कारणवश वार्ता विफल हो गई। कर्मचारियों को जल्द मना लिया जाएगा। इस मामले की जानकारी डीएम को दे दी गई है।
- हनुमान प्रसाद मौर्य एसडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed