फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Talks failed, garbage not picked up even on third day

Agra News: वार्ता हुई विफल, तीसरे दिन भी नहीं उठा कूड़ा

Sat, 04 Mar 2023 09:43 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 04 Mar 2023 09:43 AM IST
विज्ञापन
Talks failed, garbage not picked up even on third day
कासगंज। मांगों को लेकर नगरपालिका के सफाईकर्मियों व अन्य कर्मियों की हड़ताल लगातार तीसरे दिन भी जारी रही। क्योंकि तीसरे दिन भी मांगों को लेकर कोई समस्या का कोई समाधान नहीं निकला। नगरपालिका के प्रभारी अधिकारी से वार्ता हुई, लेकिन वार्ता बेनतीजा रही। सफाईकर्मियों ने अपना आंदोलन निरंतर जारी रखने का ऐलान करते हुए शहर के मार्गों पर जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया और मांगों का समाधान निकालने की प्रशासन से मांग की। नगरपालिका के सफाईकर्मी वेतन, पेंशन, फंड, बोनस, निर्धारित वेतन दर से वेतन लगाने आदि की मांगों को लेकर बीते तीन दिनों से हड़ताल पर हैं। नगरपालिका परिसर में लगातार सफाईकर्मियों का धरना चल रहा है। शुक्रवार को पूर्वाह्न के समय सफाईकर्मी नगरपालिका परिसर में एकत्र हुए। यहां से जुलूस निकालते हुए सफाईकर्मियों ने प्रदर्शन किया। सफाईकर्मी पालिका प्रशासन के विरोध में नारेबाजी कर रहे थे। सफाईकर्मियों का कहना थ कि वेतन नहीं मिलेगा तो होली का त्योहार कैसे बनेगा। सफाईकर्मियों का जुलूस नगर के विभिन्न मार्गों पर निकला। सफाईकर्मियों के जुलूस प्रदर्शन के बाद नगरपालिका के प्रभारी अधिशासी अधिकारी एवं एसडीएम विनोद जोशी ने सफाई मजदूर संघ के प्रतिनिधियों को वार्ता के लिए कलेक्ट्रेट बुलाया, लेकिन कोई समाधान इस वार्ता में नहीं निकला।
विज्ञापन

स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष सोनू भंडारी ने कहा कि लगातार पालिका प्रशासन उनकी मांगों की अनदेखी कर रहा है। वार्ता में भी समाधान नहीं निकाला जा रहा था। जब तक मांगे नहीं मानी जाती तब तक हड़ताल जारी रहेगी। वार्ता में सफाई मजदूर संघ के मुकेश बाल्मीकि, मुकेश कुमार, सुखराम, रमेश भगत, शैलेंद्र नाथ, सुमित बाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed