{"_id":"64e0a160820cb953080324b9","slug":"taking-the-young-man-outside-the-village-and-beating-him-with-sticks-and-belts-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-2922-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: युवक को गांव के बाहर ले जाकर डंडे और बेल्टों से की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: युवक को गांव के बाहर ले जाकर डंडे और बेल्टों से की पिटाई
Sat, 19 Aug 2023 04:32 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 19 Aug 2023 04:32 PM IST
विज्ञापन
युवक को गांव के बाहर ले जाकर डंडे और बेल्टों से की पिटाई
महालरपुर में हुई घटना, तीन आरोपियों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
करहल। गांव महालरपुर निवासी एक युवक को नामजद लोग पकड़ कर गांव से बाहर ले गए। वहां लाठी डंडा और बेल्टों से पीटकर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव महालरपुर निवासी अजय सिंह 17 अगस्त की रात 9 बजे खेत से काम करने के बाद घर वापस आ रहा था। तभी रास्ते में रंजिश मान रहे गांव निवासी अतुल, अनिल सिंह और प्रांशू ने रोक लिया। उसके पकड़ कर आरोपी गांव के बाहर ले गए। वहां एक स्थान पर ले जाकर लाठी डंडे और बेल्टों से पिटाई की गई। उसकी चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने मेडिकल कराया। आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।