फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Taking out a rally appealed not to use plastic

रैली निकाल प्लास्टिक का प्रयोग न करने की अपील की

Wed, 13 Oct 2021 07:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
Taking out a rally appealed not to use plastic
मैनपुरी। शहर के गंगा सहाय कन्या इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने बुधवार को शहर में प्लास्टिक हटाओ अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली। स्वयंसेवी छात्राओं ने शहर के लोगों को पर्यावरण की रक्षा के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम अधिकारी ललिता शाक्य के नेतृत्व में छात्राओं ने नगर भ्रमण किया। इस दौरान छात्राओं ने लोगों को बताया कि प्लास्टिक प्रकृति और पर्यावरण दोनों के लिए खतरनाक है। प्लास्टिक कभी नष्ट नहीं होती जिसके चलते यह जहां पड़ी रहेगी वहां नुकसान करेगी। प्लास्टिक से जल और मृदा दोनों ही प्रदूषित होते हैं जिसका फसलों पर भी गहरा प्रभाव पड़ता है। छात्राओं ने नगर में विभिन्न स्थानों पर मिली प्लास्टिक की बोतलें, कैन, पोस्टर और अन्य प्लास्टिक कचरा को उठाकर कूड़ादान में डालते हुए लोगों को प्लास्टिक का प्रयोग न करने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य शोभा देवी ने शिक्षिकाओं और छात्राओं को प्लास्टिक का प्रयोग न करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर रेनू मिश्रा, निशा यादव, कमलेश कुमारी, रीना चौधरी, सीमा तिवारी, रश्मि सिंह, शोभा राठौर, उर्मिला भारती, निशा सक्सेना, शबनम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed