फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Take samples of cakes and pastries and send them for testing

Agra News: केक और पेस्ट्री के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे

Fri, 22 Dec 2023 07:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 22 Dec 2023 07:06 PM IST
विज्ञापन
Take samples of cakes and pastries and send them for testing
केक और पेस्ट्री के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे
विज्ञापन

- क्रिसमस के चलते खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुरू किया अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा क्रिसमस के करीब आते ही अभियान शुरू कर दिया गया है। शुक्रवार को टीम ने अलग-अलग क्षेत्र से केक और पेस्ट्री के नमूने लिए। कुल 5 नमूने लेकर जांच के लिए राज्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

सहायक आयुक्त द्वितीय खाद्य डॉ. टीआर रावत के निर्देशन में विभागीय टीम ने अभियान चलाया। टीम ने बेवर क्षेत्र में एक गाड़ी से बेकरी रस्क का नमूना लिया। ये गाड़ी एसके बेकरी नवाबगंज फर्रुखाबाद की थी। इसके बाद टीम बेवर पहुंचीं और बालाजी कन्फेक्शनरी बेवर से केक का नमूना लिया। वहीं जय मां स्वीट्स भोगांव से केक, भोगांव में अजय कुमार के ऑटो से पेस्ट्री, हिना आइसक्रीम पार्लर भोगांव से केक में प्रयोग होने वाले पाइन एप्पल क्रस का नमूना लिया। सभी नमूने लेकर जांच के लिए राज्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके पाठक, खाद्य सुरक्षा अधिकारी जयदीप मौर्य, राजीव कुमार, सनोज कुमार व देवेंद्र वर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed