{"_id":"5e249b7c8ebc3e4b5f2a29d1","slug":"tajmahal-security-plan-no-horn-and-no-drone-zone","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ताजमहलः पांच सौ मीटर का दायरे में अब नहीं बजेगा हॉर्न!, गाइडों को मिलेंगे नए पहचान पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहलः पांच सौ मीटर का दायरे में अब नहीं बजेगा हॉर्न!, गाइडों को मिलेंगे नए पहचान पत्र
Mon, 20 Jan 2020 12:03 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 20 Jan 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
tajmahal
ताजमहल की सुरक्षा पर मीटिंग सोमवार को होगी। इसमें अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) ताज सुरक्षा दीपेश जुनेजा मौजूद रहेंगे। सबसे अहम मुद्दा ताजमहल के 500 मीटर दायरे को नो हॉर्न जोन घोषित करना होगा। साथ ही लपकों पर लगाम के लिए गाइडों को चिप वाले पहचानपत्र दिए जाने पर भी विचार होगा। पुलिस ने रविवार को मीटिंग का एजेंडा तय किया।
एसएसपी बबलू कुमार, क्षेत्राधिकारी ताज सुरक्षा मोहसिन खान ने इसे तैयार किया है। पुलिस ने जगह-जगह नो ड्रोन जोन के पोस्टर पहले ही लगा दिए गए हैं। अब एएसआई के अधिकारियों से कहा जाएगा कि टिकट पर ही प्रिंट करा दिए जाए कि ताज पर ड्रोन उड़ाना प्रतिबंधित है।
ताजमहल के 500 मीटर दायरे में बड़ी संख्या में वाहन आ रहे हैं। इसके लिए पास जारी किए गए हैं। इनमें ताजगंज के लोग भी शामिल हैं। सीओ ताज सुरक्षा ने रिपोर्ट दी है कि हॉर्न बजने से सैलानियों को परेशानी होती है। इसकी शिकायतें भी आ चुकी हैं।

Trending Videos
कमिश्नर अनिल कुमार पहले ही ट्रैफिक पुलिस को यह जिम्मेदारी दे चुके हैं कि ताज के पास का एक इलावा नो हॉर्न जोन घोषित किया जाए।पुलिस के पास ऐसी सूचनाएं भी आई हैं कि लपकों ने फर्जी कार्ड बनवा लिए हैं। वे खुद को एएसआई का अधिकृत गाइड बता रहे हैं।
इसे देखते हुए एसएसपी ने बताया कि अब गाइडों के लिए स्मार्ट कार्ड बनवाए जाएंगे, जिनमें चिप लगी होगी। इसी तरह वाहनों के फर्जी पास की शिकायतों को देखते हुए रेडियो फ्रिक्वेंसी आईकार्ड जारी करने पर विचार चल रहा है।
ये मुद्दे भी महत्वपूर्ण
1. ताज के पास सीसीटीवी खराब पड़े हैं, कोई महकमा ठीक कराने के लिए तैयार नहीं