फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tajganj mokshadham does not have electricity in agra

ताजगंज मोक्षधाम पर अंधेरे का साया, टॉर्च की रोशनी में होते हैं अंतिम संस्कार

Tue, 12 Mar 2019 01:14 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 12 Mar 2019 01:14 PM IST
विज्ञापन
Tajganj mokshadham does not have electricity in agra
ताजगंज स्थित श्मशान घाट पर महीनों से लाइट खराब है - फोटो : अमर उजाला
आगरा के ताजगंज क्षेत्र में स्थित मोक्षधाम की प्रकाश व्यवस्था पटरी से उतर गई है। मार्ग में प्रकाश रहता है लेकिन मोक्षधाम पर शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। टॉर्च की रोशनी में अंतिम संस्कार कराने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

 
ताजमहल के पश्चिमी गेट के पास यमुना किनारे स्थित मोक्षधाम शहर की आस्था का केंद्र है। अधिकांश मृतकों का अंतिम संस्कार वहीं किया जाता है। प्रदूषण न हो इसके लिए आगरा विकास प्राधिकरण ने वहां विद्युत शवदाह गृह भी स्थापित किया है, लेकिन धार्मिक मान्यताओं के चलते अधिकांश दाह संस्कार लकड़ी जलाकर ही किए जाते हैं। 
विज्ञापन


फिलहाल मोक्षधाम के जीर्णोद्धार का काम चल रहा है। इसकी वजह से वहां विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है। मोक्षधाम के मार्ग में तो रोशनी रहती है लेकिन मुख्य परिसर में अंधेरा रहता है। शाम को होने वाले अंतिम संस्कार के समय लोगों को दिक्कत होती है। विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को इस ओर ध्यान नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां मौजूद लोगों ने बताया कि हाईमास्ट का खंभा भी ठेकेदार के मजदूरों ने हटा दिया है और वैकल्पिक इंतजाम नहीं किए हैं। इस संबंध में एडीए के विद्युत प्रभारी सहायक अभियंता बृजेश कुमार का कहना था कि मंगलवार को वहां की व्यवस्थाएं दिखवाएंगे और रोशनी का वैकल्पिक इंतजाम किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed