फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   taj mairathon

ताज मैराथन में गूंजेगा ‘यमुना बचाओ’ का नारा

Thu, 04 Feb 2016 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Updated Thu, 04 Feb 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
taj mairathon
‘शारदा ताज मैराथन’ में यमुना बचाओ की गूंज सुनाई देगी तो शहर की चरमराई ट्रैफिक व्यवस्था और पॉलिथीन से नुकसान को भी प्रदर्शित किया जाएगा। मैराथन को कौमी एकता से जोड़ने के लिए धर्मगुरुओं का आशीर्वाद भी मिल गया है। शारदा टावर में बुधवार को आयोजित शारदा ताज मैराथन की एडवाइजरी कमेटी की बैठक में ये निर्णय लिए गए।
विज्ञापन

मन:कामेश्वर मंदिर के महंत योगेश पुरी ने कहा कि ताज मैराथन शहर का ऐसा आयोजन होगा, जिसे देखने बाहर से लोग आएंगे। उन्होंने सुझाव दिया कि सभी धर्मस्थलों में मैराथन के पोस्टर लगवाए जाएं, ताकि मंदिर, मस्जिद और चर्च में आने वाले लोग भी प्रतिभाग करने को प्रेरित हो सकें।
विज्ञापन

नायब शहर काजी मौलाना उजैर आलम ने कहा कि मुस्लिम समाज के लोग बड़ी संख्या में मैराथन का हिस्सा बनकर आगरा के गौरव को बढ़ाने का काम करेंगे। गुरुद्वारा गुरु का ताल से आए हेड ग्रंथी टीटू सिंह ने भी समाज के लोगों के सहयोग की बात कही। आगरा विकास मंच के अध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी अशोक जैन सीए ने कहा कि आयोजन की सफलता के लिए उसमें समाज के सभी वर्गों का सहयोग और समर्पण जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि यमुना प्रदूषण, पॉलिथीन, ट्रैफिक जैसी समस्याओं को भी मैराथन में जोर-शोर से उठाना चाहिए।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष डा. सुनील शर्मा ने कहा कि शहर के चिकित्सक भी मैराथन में सहयोग के लिए तैयार हैं। चिकित्सकीय सुविधाओं के साथ ही उनकी भागीदारी मैराथन में रहेगी। गंभीर बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक करने को संदेश पट्टिकाएं भी साथ लेकर चलेंगे।

भारत विकास परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष बसंत गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि मैराथन अनूठा प्रयास है। इसमें सभी का सहयोग मिलेगा। शिवालिक पब्लिक स्कूल के डा. एसएस यादव ने कहा कि स्कूलों की एसोसिएशन का मैराथन में सहयोग रहेगा। चार्टर्ड एकाउंटेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद चौहान ने कहा कि एक हजार सीए मैथरान में हिस्सा लेंगे। बैठक में संजय चतुर्वेदी, ओमप्रकाश अग्रवाल, सुशील जैन,  संदेश जैन ने भी विचार व्यक्त किए। आयोजन समिति के अध्यक्ष वीके शर्मा ने रूपरेखा बताई। संचालन संयोजक विनय पतसारिया ने किया। शारदा ग्रुप के वाइस प्रेसीडेंट प्रदीप कुमार ने धन्यवाद दिया।
इन संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने किया प्रतिभाग
बैठक में टीयर्स मंदबुद्धि संस्थान की डा. रीता अग्रवाल, जीवन रक्षक सोसायटी के रघुवीर सिंह, आईएमए के सुनील शर्मा, आगरा डेवलपमेंट एसोसिएशन के राकेश गर्ग, मृदुल पाठक सीए, अतिन जैन, संदेश जैन, नवीन गुप्ता, राजीव दीक्षित आदि मौजूद रहे।


साढ़े आठ हजार पंजीकरण
14 फरवरी को होने वाली शारदा ताज मैराथन के लिए आनलाइन और शारदा टावर में पंजीकरण किए जा रहे हैं। अभी तक साढे़ आठ हजार लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। लगातार बढ़ती संख्या से मैराथन ऐतिहासिक होने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed