फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Taj Mahotsav will start from February 18

Taj Mahotsav: 18 फरवरी से शुरू होगा ताज महोत्सव, धरोहर थीम पर आयोजन; इन स्थानों पर होंगे कार्यक्रम

Sun, 16 Feb 2025 02:33 PM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 16 Feb 2025 02:33 PM IST
सार

पहली बार ताज महोत्सव का आयोजन 18 फरवरी से दो मार्च के बीच होना है। पहले 18 से 27 फरवरी तक होता था। शिल्पग्राम के साथ शहर में अन्य जगहों पर भी सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

विज्ञापन
Taj Mahotsav will start from February 18
ताज महोत्सव की तैयारियां जारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में शिल्प, कला और संस्कृति का मेला ताज महोत्सव 18 फरवरी से ताजमहल पूर्वी गेट स्थित शिल्पग्राम में शुरू हो जाएगा। इस बार शिल्पग्राम की दीवारों पर धरोहर नजर आएंगी। दरअसल, ताज महोत्सव 2025 की थीम इस बार धरोहर रखी गई है। सांस्कृतिक विरासत को पेंटिंग के रूप में दीवारों पर देखा जा सकेगा।
विज्ञापन


मुख्य आयोजन शिल्पग्राम में होगा। पहली बार यह आयोजन 18 फरवरी से 2 मार्च के बीच होना है। पहले 18 से 27 फरवरी तक होता था। शिल्पग्राम के साथ शहर में अन्य जगहों पर भी सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन

शिल्पग्राम में दिन में स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी तो शाम को प्रसिद्ध कलाकार मुक्ताकाशीय मंच पर दर्शकों से रूबरू होंगे। 

स्थानीय कलाकारों को अन्य स्थान पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। इनमें 18 फरवरी से दो मार्च, सदर बाजार, सूरसदन प्रेक्षागृह, आई लव आगरा सेल्फी पॉइंट पर और यमुना आरती पॉइंट पर 18 फरवरी से 27 फरवरी तक कार्यक्रम होंगे। अटल उद्यान में 22-23 फरवरी, फतेहपुर सीकरी में 23 फरवरी, बटेश्वर में 22 फरवरी, ताज नेचर वाक, कीठम में 28 फरवरी से 2 मार्च तक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्लिक पर ताज कार्निवल की लिस्ट
उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने ताज महोत्सव 2025 की वेबसाइट तैयार की है, जिसमें आयोजन के बारे में जानकारी दी गई है। लेकिन कौन से कलाकार इस आयोजन में प्रस्तुतियां देंगे, इसका ब्योरा जानने के लिए जो क्यूआर कोड दिया गया है, उसे स्कैन करने पर पिछले साल अक्तूबर में हुए ताज कार्निवल फेस्ट के कलाकारों की सूची खुल जाती है। वेबसाइट पर ताज महोत्सव के कलाकारों का ब्योरा अभी अपलोड नहीं किया गया है।

मंच पर इनके कार्यक्रम
18 फरवरी - श्रद्धा मिश्रा, गायन
19 फरवरी - मालिनी अवस्थी, अवधी गायन
20 फरवरी - अग्नि बैंड
21 फरवरी - आस्था गिल, गायन
22 फरवरी - बृजेश शांडिल्य, गायन
23 फरवरी - पीयूष मिश्रा, गायन
24 फरवरी - नितिन कुमार, गायन
25 फरवरी - सुनील ग्रोवर (कॉमेडियन), हास्य संध्या
26 फरवरी - कन्हैया मित्तल, भजन संध्या
27 फरवरी - सचेत एवं परम्परा, गायन
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed