फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Taj Mahotsav will be inaugurated in Agra

Taj Mahotsav: शिल्पग्राम में दिखेगी लघु भारत की झलक, 350 से ज्यादा शिल्पी जुटेंगे; आज होंगे ये कार्यक्रम

Tue, 18 Feb 2025 12:18 AM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 18 Feb 2025 12:18 AM IST
सार

ताज महोत्सव को लेकर तैयारी देर रात तक चलीं। 18 से 27 फरवरी की जगह इस बार यह महोत्सव दो मार्च तक आयोजित किया जाएगा। महोत्सव को लेकर शिल्पी पहुंचना शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन
Taj Mahotsav will be inaugurated in Agra
शिल्पग्राम में ताज महोत्सव को लेकर चल रहीं तैयारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में शिल्प, कला और संस्कृति का मेला ताज महोत्सव मंगलवार शाम को शुरू हो जाएगा। 18 से 27 फरवरी की जगह इस बार यह महोत्सव दो मार्च तक आयोजित किया जाएगा। देशभर के 350 से ज्यादा शिल्पी अपनी कला का प्रदर्शन करने के लिए आ रहे हैं। इन 13 दिनों में शिल्पग्राम लघु भारत की झलक दिखाएगा, जहां देशभर के राज्यों की संस्कृति, शिल्प और कला नजर आएगी।
विज्ञापन


ताज महोत्सव का उद्घाटन मंगलवार शाम को 5:30 बजे केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, महिला एवं बाल विकास मंत्री बेबी रानी मौर्य और होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति शिल्पग्राम में दीप जलाकर करेंगे। 
विज्ञापन


उद्घाटन के बाद महाकुंभ पर आधारित नृत्यांजलि को डॉ. सुरभि शुक्ला की टीम प्रस्तुत करेगी, वहीं बृज वंदना और फूलों की होली मुरारी लाल ग्रुप की ओर से होगी। आयोजन सचिव शक्ति सिंह ने बताया कि शिल्पग्राम में दो मार्च तक आयोजन होंगे, वहीं सदर बाजार, सूरसदन, आई लव आगरा सेल्फी पॉइंट और अटल उद्यान में 18 से 27 फरवरी तक कार्यक्रम किए जाएंगे। ताज नेचर वॉक में 28 फरवरी से 2 मार्च तक और यमुना की आरती 18 से 27 फरवरी तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूरजकुंड से पहुंचने लगे शिल्पी
सूरजकुंड में मेला समाप्त होने के बाद सोमवार शाम से शिल्पियों का आगरा आना शुरू हो गया। वह स्टॉल आवंटन के लिए यूपी टूरिज्म के ताज रोड स्थित कार्यालय पहुंचे, जहां उन्हें ताज महोत्सव में शिल्पग्राम जाने के लिए कहा गया। इस बार उत्तर प्रदेश पर्यटन कार्यालय का कोई अनुभवी कर्मचारी महोत्सव में मौजूद नहीं है। 


क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी से लेकर पर्यटन अधिकारी तक पहली बार इस महोत्सव का हिस्सा होंगे। महाकुंभ में अधिकांश कर्मचारियों की ड्यूटी लगी होने के कारण महोत्सव में इस बार कई व्यवस्थाओं में बदलाव किया गया है। महोत्सव की एक दिन पहले होने वाली मीडिया ब्रीफिंग भी पहली बार नहीं हुई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed