फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Taj Mahotsav: The evening will be adorned with the tunes of Sridhar, Madhubanti, Sachin-Jigar

ताज महोत्सव : श्रीधर, मधुबंती, सचिन-जिगर के सुरों से सजेंगी शाम

Wed, 11 Feb 2026 02:51 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Taj Mahotsav: The evening will be adorned with the tunes of Sridhar, Madhubanti, Sachin-Jigar
ताज महोत्सव
आगरा। ताज महोत्सव की शाम नीरज श्रीधर, सचिन-जिगर, मधुबंती बागची के सुरों से सजेंगी। बॉलीवुड और पंजाबी नाइट से लेकर भजन संध्या एवं हास्य के रंग बिखरेंगे। मंगलवार को समिति ने महोत्सव के लिए कलाकार तय कर दिए जिनमें बॉलीवुड की चमक, सूफी अंदाज और रॉक बैंड की धमक देखने को मिलेगी।
विज्ञापन

ताज महोत्सव समिति के सचिव शक्ति सिंह ने बताया कि महोत्सव की तैयारियां चल रही हैं। फतेहाबाद रोड स्थित मैदान पर टेंट और भव्य पंडाल लगने का काम शुरू हो चुका है। इस साल कलाकारों के चयन में विविधता का विशेष ध्यान रखा गया है, ताकि शास्त्रीय संगीत से लेकर आधुनिक पॉप तक, हर वर्ग के दर्शकों को लुभाया जा सके। महोत्सव की मुख्य आकर्षण बॉलीवुड नाइट्स होंगी। जहां एक ओर नीरज श्रीधर (बॉंबे वाइकिंग्स) अपने हिट गानों से युवाओं को थिरकाएंगे, वहीं परमिश वर्मा की प्रस्तुति से शाम और भी रंगीन होगी। शास्त्रीय और भजन गायन के लिए मिश्रा बंधु और मधुबंती बागची जैसे नामी कलाकार ताजनगरी पहुंचेंगे। कृष्णा अभिषेक अपनी कॉमेडी का तड़का लगाएंगे, तो संगीत की शाम को सचिन-जिगर की जोड़ी यादगार बनाएगी।
विज्ञापन


ये कलाकार हुए तय
- 18 फरवरी को शुभारंभ होगा, संस्कृति विभाग के पंजीकृत कलाकार मुख्य मंच पर प्रस्तुतियां देंगे।
- 19 फरवरी को कवि सम्मेलन एवं मुशायरा केन्द्रीय हिन्दी संस्थान और आकाशवाणी के सहयोग से होगा।
- 20 फरवरी को सूफी संध्या में अली ब्रदर्स साथी कलाकारों के साथ मुख्य मंच पर प्रस्तुति देंगे।
- 21 फरवरी को बैंड नाइट होगी, जिसमें इंडियन ओशन की प्रस्तुति मुख्य मंच पर होगी।

- 21 फरवरी को कव्वाली संध्या फतेहपुर सीकरी में होगी, जिसमें निजामी बंधु आएंगे।
- 22 फरवरी को महोत्सव में बॉलीवुड नाइट में नीरज श्रीधर मुख्य मंच पर समां बांधेंगे।
- 23 फरवरी को पंजाबी नाइट में परमिश वर्मा मुख्य मंच पर प्रस्तुति देंगी।

- 23 फरवरी को भजन संध्या में मिश्रा बंधु मुख्य मंच पर प्रस्तुति देंगे।
- 24 फरवरी को बटेश्वर मंदिर पर माधवाज बैंड की प्रस्तुतियां होंगी।
- 25 फरवरी को महोत्सव में बॉलीवुड गीतों पर मधुबंती बागची की प्रस्तुति।
- 26 फरवरी को कॉमेडी नाइट में कृष्णा अभिषेक लोगों को गुदगुदाएंगे।
- 27 फरवरी को समापन पर सचिन-जिगर की बॉलीवुड नाइट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed