फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Taj Mahotsav starting from this date now you can buy tickets from Mera Agra app

Taj Mahotsav 2024: इस तारीख से शुरू हो रहा ताज महोत्सव, अब 'मेरा आगरा' एप से ले सकेंगे टिकट

Fri, 16 Feb 2024 07:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 16 Feb 2024 07:00 AM IST
सार

स्मार्ट सिटी कंपनी ने मोबाइल एप में बदलाव किया है। इसके बाद से ताजनगरी आगरा में शुरू होने जा रही ताज महोत्सव के टिकट के लिए लाइन में नहीं लगने पड़ेगा। अब ऑनलाइन ताज महोत्सव का टिकट खरीदा जा सकेगा। 

 

विज्ञापन
Taj Mahotsav starting from this date now you can buy tickets from Mera Agra app
ताज महोत्सव - फोटो : utsav.gov.in

विस्तार

आगरा में 17 फरवरी से शुरू हो रहे ताज महोत्सव का टिकट ऑफलाइन लेने के लिए काउंटर पर परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पहली बार ताज महोत्सव का टिकट ऑनलाइन उपलब्ध कराया है। बृहस्पतिवार से आगरा स्मार्ट सिटी कंपनी ने मेरा आगरा मोबाइल एप पर ताज महोत्सव का ऑनलाइन टिकट बुक करने की सुविधा शुरू कर दी। मोबाइल फोन पर महोत्सव का टिकट पाने के लिए जरूरी जानकारियां भरनी होंगी, जिसके बाद मोबाइल पर ओटीपी आएगा और भुगतान के बाद टिकट डाउनलोड हो जाएगा।
विज्ञापन

मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी के निर्देश के बाद पहली बार ताज महोत्सव में ऑनलाइन टिकट की सुविधा शुरू की गई है। अभी तक हर बार महोत्सव का टिकट शिल्पग्राम के गेट पर बनाए गए टिकट काउंटरों पर ही मिलता था, जिसमें शनिवार-रविवार और अन्य अवकाश के दिन महोत्सव का टिकट पाने के लिए मारामारी मचती थी, वहीं शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए उन खास दिनों में टिकट के लिए लोग परेशान होते थे, जब नामी गिरामी कलाकार ताज महोत्सव में प्रस्तुति के लिए पहुंचते थे। इस बार मेरा आगरा मोबाइल एप को क्लिक करने पर ताज महोत्सव बुकिंग का आइकॉन होम पेज पर ही दिखाया गया है, जिसे क्लिक करने पर टिकट बुकिंग के लिए जानकारी मांगी जाएगी। 50 रुपये का भुगतान करने पर महोत्सव का टिकट डाउनलोड हो जाएगा।

ये भी पढ़ें -  दूल्हे की सुरक्षा में लगाए गए 10 गनर: पुलिस का रहा सख्त पहरा, तब लिए सात फेरे; ये मामला जानकर रह जाएंगे हैरान
 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या करना होगा-
- ताज महोत्सव बुकिंग को क्लिक करें
- सबसे पहले भ्रमण की तारीख चुनें
- अकेले या स्कूल ग्रुप का विकल्प चुनें
- टिकट की संख्या दर्ज करनी होगी
- नाम, उम्र, मोबाइल नंबर, पता दर्ज करें
- आईडी प्रूफ और उसका नंबर दर्ज करें
- ओटीपी के बाद भुगतान के लिए आगे बढ़ें
- भुगतान होने पर टिकट डाउनलोड हो जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed