फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   taj mahotsav program list 2020 in agra

ताज महोत्सव 2020: 10 दिनों तक बिखरेंगे संस्कृति और कला के रंग, ब्रज की होली के साथ होगा शुभारंभ

Mon, 10 Feb 2020 12:24 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 10 Feb 2020 12:24 AM IST
सार

इस बार भी लोक और शास्त्रीय गीत, संगीत, नृत्यों की त्रिवेणी बहेगी
बॉलीवुड नाइट में मीत ब्रदर्स, रियेलिटी स्टार नाइट में हेमंत ब्रजवासी मचाएंगे धमाल
18 से 27 फरवरी तक ताजमहल के साये में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय

विज्ञापन
taj mahotsav program list 2020 in agra
शिल्पग्राम में सजने लगा मुख्य मंच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में ताज महोत्सव का आगाज ब्रज की होली के रंगों के साथ होगा। शाम को रामायण पर आधारित सांस्कृतिक संध्या सत्य समर्पण का मंचन किया जाएगा। 18 से 27 फरवरी तक ताजमहल के साये में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय हो चुकी है। अब शिल्पग्राम को भी सजाने संवारने का काम शुरू हो गया है।

विज्ञापन


ताज महोत्सव 2020 की तैयारियां शिल्पग्राम परिसर में शुरू हो चुकी हैं। पर्यटन विभाग ने शिल्पग्राम के मुक्ताकाशीय मंच पर होने वाले कार्यक्रमों में इस बार भी शास्त्रीय गीत, संगीत, नृत्यों के साथ भारतीय संस्कृति के विविध रंगों की प्रस्तुतियों को तरजीह दी है।  
विज्ञापन


18 फरवरी को शाम 6.40 बजे से ब्रज की होली, चरकुला और मयूर डांस की प्रस्तुति वृंदावन के पंडित मुरारीलाल शर्मा के ग्रुप के कलाकार करेंगे। रात्रि आठ बजे से रामायण पर आधारित सत्य समर्पण नाटिका। 19 फरवरी को शाम पांच बजे से सुगम संगीत, डांस, संगीत, तबला वादन होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कला की बहेगी त्रिवेणी

सदर बाजार के मुक्ताकाशीय मंच पर ग्रुप कथक, क्लासिकल डांस होंगे। शिल्पग्राम में रात आठ बजे निजामी ब्रदर्स की कव्वाली होगी।  20 फरवरी को स्थानीय कलाकारों के बैंड, गायन, लोक गायन, गजल, शास्त्रीय संगीत, तबला पखावज जुगलबंदी, कथक, मणिपुरी डांस के कार्यक्रम होंगे। 

रात्रि आठ बजे सूफी सेमी क्लासिकल की प्रस्तुति सारेगामा फेम राजस्थान के मोहम्मद अमन की प्रस्तुति होगी। 21 फरवरी को भगवान शिव पर नृत्य नाटिका मुख्य आकर्षण होगी, जिसे आरुषि पोखरियाल निशंक पेश करेंगी। 22 फरवरी को रात आठ बजे रियलिटी स्टार नाइट में हेमंत ब्रजवासी धमाल मचाएंगे। 

23 फरवरी को आकाशवाणी की ओर से मुशायरा होगा। 24 फरवरी को नीति मोहन की बॉलीवुड नाइट होगी। 25 फरवरी को रात आठ बजे से भोजपुरी नाइट में सुरेश कुशवाह, लखनऊ भोजपुरी गीत संगीत के रंग बिखेरेंगे। 26 को कवि सम्मेलन होगा। 27 फरवरी को फरवरी को रात आठ बजे से बॉलीवुड नाइट में मीत ब्रदर्स प्रस्तुतियां देंगे।

शिल्पग्राम में सजने लगा मुख्य मंच

शिल्पग्राम में ताज महोत्सव की तैयारियां चल रही हैं। मुक्ताकाशीय मंच पर स्टेज बनाने का काम चल रहा है। इसके पार्श्व में ताज की पेंटिंग नजर आएगी। रंगाई-पुताई की जा रही है। शिल्पग्राम में टाइल्स लगाए जा रहे हैं। 

शिल्पियों के लिए स्टाल लगाए जाने का काम भी धीमी गति से चल रही है। दीवारों पर इस बार पेंटिंग नहीं की गई है। रंग रोगन किया जा रहा है। इसके बाद पंडाल और मुख्य गेट को बनाने का काम किया जाएगा। मुख्य द्वार के पार्क में रेलवे की ओर से प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed