फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Taj Mahotsav dance drama Yada Yada Hi Dharmasya staged in Surasadan

ताज महोत्सव 2025: चौसर की बिसात ने रचा महाभारत का विध्वंस...गूंजे गीता के उपदेश, नृत्य नाटिका का मंचन

Wed, 26 Feb 2025 10:10 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 26 Feb 2025 10:10 AM IST
सार

आगरा के सूरसदन में  ‘यदा यदा हि धर्मस्य...’ नृत्य नाटिका का मंचन हुआ। नृत्य नाटिका की अद्भुत प्रस्तुति ने कभी दर्शकों की आंखों को भिगोया। कभी क्रोध से मुठ्ठियां भींचने को मजबूर किया।
 

विज्ञापन
Taj Mahotsav dance drama Yada Yada Hi Dharmasya staged in Surasadan
नृत्य नाटिका का मंचन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चौसर की बिसात, शकुनि की चालें, छल और कपट से भरे पासे, तार-तार होता द्रोपदी का स्वाभिमान और जिससे उपजा महाभारत का विध्वंस। जिसमें छिपा था गीता का ज्ञान। यह सब मंगलवार को सूरसदन में जीवंत हुआ। मौका था ताज महोत्सव के तहत आयोजित नृत्य नाटिका ‘यदा यदा हि धर्मस्य’ का।
विज्ञापन


नृत्य नाटिका की अद्भुत प्रस्तुति ने कभी दर्शकों की आंखों को भिगोया। कभी क्रोध से मुठ्ठियां भींचने को मजबूर किया। गीता का ज्ञान गूंजा, तो दर्शक भावविभोर हो उठे। संस्कार भारती के चितचोर फाउंडेशन की इस नृत्य नाटिका में शहर के चिकित्सकों ने भूमिकाएं निभाईं। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के डॉ. पंकज नगायच ऋषि वेद व्यास बने। डॉ. सुरेंद्र पाठक ने श्रीकृष्ण, डॉ. अनूप दीक्षित ने शकुनि, डॉ. योगेश सिंघल ने दुसाशन, डॉ. अनुराग गुप्ता ने दुर्योधन, डॉ. संजय अरोरा ने युधिष्ठर की भूमिका निभाई।
विज्ञापन


डॉ. अनुपम त्यागी, अवंती गोयल, डॉ. सुनीता पंजवानी, शौर्य पाठक, डाॅ. कनिका गोयल, डॉ. मनीष गोयल, पल्लवी गोयल, मेघा अग्रवाल, रश्मि सक्सेना, डॉ. साक्षी मिश्रा ने भी भूमिकाएं निभाईं। संचालन डाॅ. पूजा नगायच, डॉ. रेनू अग्रवाल और डॉ. अर्चना सिंघल ने किया। शुभारंभ राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed