{"_id":"58cc22b44f1c1b2d5a32a95c","slug":"taj-mahotsav-commences-today-in-shilgram","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिल्पग्राम में ताज महोत्सव का आगाज आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिल्पग्राम में ताज महोत्सव का आगाज आज
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
Updated Fri, 17 Mar 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
शिल्पग्राम, सदर बाजार, सूरसदन, आगरा कालेज, पालीवाल पार्क, ग्रांड होटल और स्टेडियम में भी होंगे कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
350 शिल्पी आ रहे देशभर से,
1800 कलाकार देंगे प्रस्तुतियां
50 रुपये है प्रवेश टिकट
ताजमहल के पूर्वी गेट के पास शिल्पग्राम में शनिवार से 10 दिवसीय ताज महोत्सव शुरू हो रहा है। शाम 6:30 बजे महोत्सव का शुभारंभ होगा। देश भर के 350 से ज्यादा शिल्पी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे तो वहीं 1800 कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। महोत्सव में शिल्पग्राम के साथ सदर बाजार, सूरसदन, क्वींस मेरी लाइब्रेरी, पालीवाल पार्क, आगरा कालेज, ग्रांड होटल और स्टेडियम में भी कार्यक्रम होंगे।
ताज महोत्सव में कश्मीर के पश्मीना साल से लेकर भदोही का कारपेट, आंध्र का सिल्क, लखनऊ का चिकन, पंजाब का फुलकारी सूट छाएगा। डीएम गौरव दयाल ने बताया कि क्वींस मेरी इंप्रेस लाइब्रेरी में भी 25 और 26 मार्च को कार्यक्रम होंगे। देश भर के 350 शिल्पी महोत्सव में आएंगे। शिल्पियों का आना शुरू हो गया है। महोत्सव का आगाज शनिवार को ब्रज के लोकनृत्य और पार्श्व गायक जावेद अली के सुरों से होगा। संजीवनी, ममता शर्मा, अनूप जलोटा, अभिजीत सावंत के सुरों से महोत्सव गूंजेगा तो वहीं लाफ्टर शो का तड़का भी लगेगा। इस बार शिल्पग्राम की जगह सूरसदन में ही मुशायरा और कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
ताज महोत्सव आयोजन समिति के सचिव दिनेश कुमार के मुताबिक, 22 मार्च को मीर ओ गालिब मुशायरा होगा, जिसमें प्रो. वसीम बरेलवी, मंसूर उस्मानी, डा. नवाज देवबंदी, ताहिर फराज, शकील आजमी, डा. नसीम निकहत, अना देहलवी, जीनत एहसान कुरैशी, अकील नोमानी, अतुल अजनबी, कलीम समर, खालिश अकबराबादी शेर ओ शायरी पेश करेंगे। 25 मार्च को सूरसदन में ही कवि सम्मेलन होगा, जिसमें डा. विष्णु सक्सेना, अनामिका अंबर, डा. सुरेश अवस्थी, डा. प्रवीन शुक्ला, संजय झाला, मदन मोहन समर, शशिकांत यादव, सीता सागर, दिनेश रघुवंशी, योगेंद्र शर्मा, पवन आगरी काव्यपाठ करेंगे।
विज्ञापन
तो इस बार ताज महोत्सव में नहीं दिखेगी रेल प्रदर्शनी
ताज महोत्सव में इस बार सैलानियों को रेल प्रदर्शनी देखने को शायद ही मिल सके। पर्यटन विभाग ने शुक्रवार तक रेलवे को शिल्पग्राम में प्रदर्शनी के आयोजन के लिए स्थान ही मुहैया नहीं कराया है। जिस पार्क में रेल प्रदर्शनी पिछले 19 साल से आयोजित की जा रही थी, उसमें इस दफा शिल्पियों को स्टाल आवंटित कर दिए गए हैं।
शनिवार से शुरू होने वाले ताज महोत्सव में रेलवे के जनसंपर्क विभाग की ओर से वर्ष 1998 से रेल प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा था। इस प्रदर्शनी में रेल सेवा की शुरुआत से लेकर आधुनिक इंजनों के मॉडल्स, रेल सेवा के विस्तार, सुविधाएं और रेलवे के सुनहरे सफर को विभिन्न मॉडल्स के जरिए दर्शाया जाता है। इसके लिए इलाहाबाद, लखनऊ और इज्जतनगर तक से मॉडल्स मंगवाए जाते हैं। इसके साथ ही रेलवे क्रासिंग पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नुक्कड़ नाटकों का आयोजन रेलवे के संस्कृति विभाग के कर्मचारियों के द्वारा होता है। प्रदर्शनी के आयोजन पर इस दफा संकट के बादल मंडरा रहे हैं। प्रदर्शनी लगाने को लेकर रेलवे अफसरों ने क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी से मुलाकात की मगर उन्होंने स्थानाभाव की समस्या बताई। रेल अधिकारी पार्क के अलावा शिल्पग्राम में अन्य स्थान की मांग कर रहे हैं, लेकिन शुक्रवार तक स्थान फाइनल नहीं हो सका है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि अभी शिल्पग्राम में स्थान तय नहीं हो सका है। जबकि उनकी तैयारियां पूरी हैं।