फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   taj mahotsav 2023 to begin 20 february to march 01 bollywood night comedy

Taj Mahotsav 2023: बॉलीवुड नाइट, कॉमेडी का तड़का और कला का प्रदर्शन, आज से ताज महोत्सव शुरू, ये है खास

Mon, 20 Feb 2023 09:31 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 20 Feb 2023 09:31 AM IST
सार

एक मार्च तक लगेगा कला, शिल्प और संस्कृति का मेला, बॉलीवुड सिंगर अमित मिश्रा के सुरों से सजेगी शाम। जानें क्या-क्या होने हैं कार्यक्रम।

विज्ञापन
taj mahotsav 2023 to begin 20 february to march 01 bollywood night comedy
ताज महोत्सव 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजमहल के आंगन में विश्व बंधुत्व की थीम पर सोमवार से ताज महोत्सव का आगाज होगा। शिल्प, कला और संस्कृति के इस महोत्सव में बॉलीवुड सिंगर अमित मिश्रा के सुरों से पहली शाम सजेगी। मुख्य आयोजन मुक्ताकाशीय मंच पर होंगे। इसके अलावा सदर बाजार, आई लव सेल्फी प्वाइंट, सूरसदन और जोनल पार्क में स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय शाम 5.30 बजे महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। एक मार्च तक चलने वाले महोत्सव के लिए कलाकार तय हो गए हैं। तू ही तो यार बुल्लेया... मुर्शिद मेरा गीतों से मशहूर हुए अमित मिश्रा सोमवार रात आठ बजे से शिल्पग्राम में सुरों का जादू बिखरेंगे। संयुक्त निदेशक पर्यटन अवनीश चंद्र मिश्रा ने बताया कि महोत्सव में अरुणिता किंज, पवनदीप की जोड़ी के अलावा मैथिली ठाकुर, हर्षदीप कौर की प्रस्तुतियां होंगी। अन्य कलाकारों में सचेत टंडन व परंपरा के अलावा इंडियन ओसियन बैंड, वर्ल्ड डिजाइनिंग फोरम द्वारा भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
विज्ञापन

ये होंगे कलकार


-20 फरवरी को अमित मिश्रा
-21 फरवरी को इंडियन ओसियन बैंड

-22 फरवरी को सचेत टंडन और परंपरा
-23 फरवरी को वारसी ब्रदर्स की कव्वाली

-24 फरवरी को साधो बैंड
-25 फरवरी को पवनदीप और अरुणिता

-26 फरवरी को वर्ल्ड डिजाइनिंग फोरम
-27 फरवरी को मैथिली ठाकुर

- 28 फरवरी को खेते खान
-1 मार्च को हर्षदीप कौर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed