फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   taj mahotsav 2020 will be held in February

ताज महोत्सव 2020: 18 से 27 फरवरी तक बिखरेंगे 'संस्कृति के रंग, ताज के संग'

Fri, 13 Dec 2019 02:17 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 13 Dec 2019 02:17 PM IST
विज्ञापन
taj mahotsav 2020 will be held in February
ताज महोत्सव 2020
आगरा में 18 से 27 फरवरी तक शिल्पग्राम में होने वाला ताज महोत्सव 2020 'संस्कृति के रंग, ताज के संग' थीम पर होगा। ताज महोत्सव समिति ने इस थीम पर अपनी मोहर लगा दी है। अब इसी थीम के आधार पर महोत्सव की तैयारियों को अंजाम दिया जाएगा। मंच सज्जा से लेकर कार्यक्रमों में भी यह थीम झलकेगी।
विज्ञापन


अगले साल फरवरी में होने वाले ताज महोत्सव के लिए आम लोगों से थीम के लिए सुझाव मांगे गए थे। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग को 250 से अधिक आवेदन मिले थे। इसमें से ‘संस्कृति के रंग, ताज के संग’ पर समिति की सहमति बनी है। 
विज्ञापन


मेघा शर्मा ने यह थीम भेजी थी। समिति ने में इसमें थोड़ा संशोधन किया। इसके बाद इसे हरी झंडी दे दी गई। इसी थीम के आधार पर महोत्सव के प्रचार-प्रसार संबंधी पोस्टर आदि तैयार करवाएं जाएंगे। कार्यक्रमों की रूपरेखा भी इसी के अनुरूप रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि इससे पहले ताज महोत्सव 2019 की थीम ‘परंपरा, वर्ष 2018 की थीम ‘धरोहर’, वर्ष 2017 की थीम ‘विरासत की छांव में’, वर्ष 2016 की थीम ‘हम एक संस्कृति अनेक’ और वर्ष 2015 ‘संस्कृति का सतरंगी उत्सव’ थीम रही थी। 

23 दिसंबर से होंगे ऑडिशन

ताज महोत्सव 2020 में होने वाले नाटक, गायन, वादन, नृत्य, लोक विधाएं, शास्त्रीय संगीन, सुगम संगीत, बैंड आदि मंचीय कार्यक्रमों के साथ संचालन के लिए 23 दिसंबर को ऑडीशन होंगे। ये ऑडीशन होटल ग्रांड में सुबह दस बजे से होंगे। इसके लिए 21 दिसंबर तक उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग कार्यालय में आवेदन जमा किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed