Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Taj Mahal Will Remain Closed For Two Hours due to President Of Maldives Visit On 8 October

Taj Mahal : ताजमहल देखने आ रहे हैं... तो सुबह 10 बजे के बाद आएं, आज मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू करेंगे दीदार

Tue, 08 Oct 2024 12:28 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 08 Oct 2024 12:28 AM IST
सार

ताजमहल का दीदार करने आ रहे हैं तो 8 अक्तूबर को समय का ध्यान रखें। आज मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू दीदार ए ताज के लिए आगरा आ रहे हैं। इस वजह से आम पर्यटकों के लिए सुबह 7:55 बजे ही ताज बंद कर दिया जाएगा।
 

विज्ञापन
Taj Mahal Will Remain Closed For Two Hours due to President Of Maldives Visit On 8 October
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजमहल का दीदार मंगलवार को करना है तो सुबह 10 बजे के बाद ही आएं। मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू अपनी पत्नी के साथ ताजमहल देखने आ रहे हैं। वह सुबह 9 से 10 बजे के बीच ताजमहल देखेंगे। इस कारण ताज आम पर्यटकों के लिए सुबह 7:55 बजे ही बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन






 
Trending Videos

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. राजकुमार पटेल ने बताया कि सुबह सूर्योदय के समय ताजमहल के गेट तय समय पर खुलेंगे। सुबह 6:15 बजे टिकटों की बिक्री बंद कर दी जाएगी ताकि 6:30 बजे तक टिकट खरीदने वाला हर पर्यटक प्रवेश कर सके। सुबह 7:55 बजे ताजमहल को खाली कराकर इसके दोनों प्रवेश द्वार बंद कर दिए जाएंगे, जो मालदीव के राष्ट्रपति के आने पर ही खुलेंगे। राष्ट्रपति के जाने के बाद ही ताजमहल के गेट और टिकट काउंटर खोले जाएंगे। ऐसे में ताजमहल का दीदार करने आएं तो सुबह 10 बजे के बाद ही आएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह आगरा किला, सीकरी स्मारक देखें
टूरिज्म गिल्ड ऑफ आगरा के अध्यक्ष राजीव सक्सेना ने गाइडों के साथ पर्यटकों को सलाह दी है कि सुबह मालदीव के राष्ट्रपति के कारण ताज बंद रहेगा। ऐसे में सुबह आगरा किला और एत्माद्दौला स्मारक का दौरा कर सकते हैं। जो पर्यटक फतेहपुर सीकरी जाना चाहते हैं, वह भी सुबह सीकरी देखने के बाद दोपहर में ताज आ सकते हैं।

 
विज्ञापन

खेरिया पर योगेंद्र उपाध्याय करेंगे स्वागत
मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू और प्रथम महिला साजिदा मोहम्मद का स्वागत आगरा में खेरिया एयरपोर्ट पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय करेंगे। राष्ट्रपति एयरपोर्ट से सीधे शिल्पग्राम पहुंचेंगे। वहां उन्हें प्रदेश की संस्कृति और धरोहर से अवगत कराने के लिए मयूर नृत्य और रास प्रदर्शित किया जाएगा। ताजमहल भ्रमण के बाद एयरफोर्स स्टेशन के खेरिया टेक्निकल एयरपोर्ट से मालदीव के लिए रवाना होंगे। कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि यह भारत और मालदीव के मैत्रीपूर्ण संबंधों को और सुदृढ़ करने का एक ऐतिहासिक पल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed