फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   taj mahal ticket duration will for three hour

ताजमहल के टिकट की समय सीमा में हुआ ये बदलाव, इस तारीख से होगा लागू

Fri, 23 Mar 2018 05:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 23 Mar 2018 05:09 PM IST
विज्ञापन
taj mahal ticket duration will for three hour
टिकट पर अंकित समय - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल का टिकट ऑनलाइन खरीदने पर अब इसकी समय सीमा दो दिन नहीं रहेगी। गुरुवार से ऑनलाइन टिकट पर टाइम स्लॉट अंकित किया जाने लगा है। दो दिन की जगह अब यह केवल तीन घंटे के लिए ही वैध रहेगा। 
विज्ञापन


हालांकि इसे लागू एक अप्रैल से किया जाएगा, लेकिन ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग पर समय सीमा अंकित की जाने लगी है। टिकट काउंटरों पर इसे एक अप्रैल से अंकित किया जाएगा।
विज्ञापन


एएसआई अधीक्षण पुरातत्वविद डा. भुवन विक्रम ने बताया कि ताजमहल का ऑनलाइन टिकट खरीदने के लिए वेबसाइट पर यह बदलाव हो चुके हैं। 

taj mahal ticket duration will for three hour
ताज महल - फोटो : SELF
गुरुवार को जो टिकट जारी किए गए, उनमें 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए जीरो वैल्यू टिकट जारी किए गए। जो टिकट ऑनलाइन बुक हुए, उनमें समय के मुताबिक बुकिंग की जा रही है। 

टाइम स्लॉट चुनने का विकल्प पर्यटकों के पास है। जिस टाइम स्लॉट के लिए टिकट बुक किया गया है, वह उसी के लिए वैध रहेगा। इससे पहले ऑनलाइन टिकट जारी होने के दो दिन बाद तक वैध रहता था। 

लेकिन अब महज तीन घंटे ही इसका प्रयोग किया जा सकेगा। स्मारकों का टिकट ऑनलाइन बुक करने वाली एएसआई की वेबसाइट http://asi.payumoney.com पर यह गुरुवार से लागू किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed