{"_id":"5ab4b6a14f1c1b01768b6d0e","slug":"taj-mahal-ticket-duration-will-for-three-hour","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ताजमहल के टिकट की समय सीमा में हुआ ये बदलाव, इस तारीख से होगा लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहल के टिकट की समय सीमा में हुआ ये बदलाव, इस तारीख से होगा लागू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 23 Mar 2018 05:09 PM IST
विज्ञापन
टिकट पर अंकित समय
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल का टिकट ऑनलाइन खरीदने पर अब इसकी समय सीमा दो दिन नहीं रहेगी। गुरुवार से ऑनलाइन टिकट पर टाइम स्लॉट अंकित किया जाने लगा है। दो दिन की जगह अब यह केवल तीन घंटे के लिए ही वैध रहेगा।
हालांकि इसे लागू एक अप्रैल से किया जाएगा, लेकिन ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग पर समय सीमा अंकित की जाने लगी है। टिकट काउंटरों पर इसे एक अप्रैल से अंकित किया जाएगा।
एएसआई अधीक्षण पुरातत्वविद डा. भुवन विक्रम ने बताया कि ताजमहल का ऑनलाइन टिकट खरीदने के लिए वेबसाइट पर यह बदलाव हो चुके हैं।

Trending Videos
ताज महल
- फोटो : SELF
गुरुवार को जो टिकट जारी किए गए, उनमें 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए जीरो वैल्यू टिकट जारी किए गए। जो टिकट ऑनलाइन बुक हुए, उनमें समय के मुताबिक बुकिंग की जा रही है।
टाइम स्लॉट चुनने का विकल्प पर्यटकों के पास है। जिस टाइम स्लॉट के लिए टिकट बुक किया गया है, वह उसी के लिए वैध रहेगा। इससे पहले ऑनलाइन टिकट जारी होने के दो दिन बाद तक वैध रहता था।
लेकिन अब महज तीन घंटे ही इसका प्रयोग किया जा सकेगा। स्मारकों का टिकट ऑनलाइन बुक करने वाली एएसआई की वेबसाइट http://asi.payumoney.com पर यह गुरुवार से लागू किया जा चुका है।