फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Taj Mahal's beauty is tarnished even stones are falling

Taj Mahal: जिस ताजमहल की दुनिया है दीवानी, उसकी ऐसी बेकदरी...खूबसूरती पर धब्बा, पत्थर भी गिर रहे

Fri, 07 Mar 2025 09:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 07 Mar 2025 09:45 AM IST
सार

ताजमहल को मरम्मत की जरूरत है। रखरखाव में लापरवाही के कारण ताज की हालत खराब हो रही है। कई जगह पत्थर भी गिर रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Taj Mahal's beauty is tarnished even stones are falling
ताजमहल पर फाउंटेन नहर में पानी नहीं है। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रॉयल गेट पर सीलन और धब्बे ताजमहल की खूबसूरती बिगाड़ रहे हैं। कई जगह पत्थर भी गिर रहे हैं। रखरखाव और देखभाल में लापरवाही की वजह से इसकी तस्वीर बदरंग हो रही है।
विज्ञापन


राॅयल गेट के पास नक्काशी और सुंदरता पर्यटकों को आकर्षित करती रही है। कई जगह काले धब्बे बन गए हैं। इससे लाल और सफेद पत्थर बदरंग नजर आ रहा है। गेट पर लगे रंग-बिरंगे छोटे पत्थर भी गिर रहे हैं। ताजमहल के वरिष्ठ संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी का कहना है कि सीलन से काले धब्बे हो गए हैं। कुछ पत्थर भी गिर गए हैं। इन सभी का सर्वे हो गया है। मरम्मत कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन


 

Taj Mahal's beauty is tarnished even stones are falling
उखड़ रहे पत्थर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फाउंटेन नहर में पानी नहीं, उड़ रही धूल
ताजमहल पर फाउंटेन नहर में पानी नहीं है। इससे ताजमहल की खूबसूरती प्रभावित हो रही है। लंबे समय से यहां पानी नहीं भरा गया है। इसके कारण धूल उड़ रही है। पर्यटकों का कहना है कि फाउंटेन नहर में पानी भर जाने से ताज और आकर्षक लगेगा।

मेहमानखाना पर पहले से रेलिंग
ताजमहल के वरिष्ठ संरक्षण सहायक का कहना है कि ताजमहल पर मेहमानखाना पर रेलिंग कोई नई नहीं लगाई। ये तो पहले से ही लगी है। कुछ पर्यटक दीवारों को नुकसान पहुंचाते हैं, इसके कारण ये रेलिंग लगाई है। पर्यटक दूर से इसको निहार सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed