फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   taj mahal rubber dam waterway to be built in Yamuna from Gokul barrage to Agra

ताजमहल के पीछे बनेगा रबर डैम: निर्माण कार्य में लगेगा छह से आठ महीने का समय, यमुना में चलेंगे जहाज

Wed, 27 Apr 2022 12:43 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 27 Apr 2022 12:43 AM IST
सार

ताजमहल के पीछे यमुना में प्रस्तावित रबर डैम को नीरी ने मंजूरी दे दी है। मानसून के बाद रबर डैम का निर्माण कार्य शुरू हो सकता है। सब कुछ सही रहा तो मथुरा से आगरा तक यमुना में जलमार्ग भी बनाया जाएगा। 

विज्ञापन
taj mahal rubber dam waterway to be built in Yamuna from Gokul barrage to Agra
ताजमहल के पार्श्व में बहती यमुना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजमहल के पीछे रबर डैम निर्माण के लिए हरी झंडी मिल गई है। नीरी को भेजे प्रस्ताव में स्टेट कमेटी की तरफ से कहा गया था कि रबर डैम बनने से ताजमहल को पर्यावरण की दृष्टि से लाभ होगा। भूगर्भ जलस्तर बढ़ने के साथ ही ताजमहल से गोकुल बैराज तक जलमार्ग विकसित हो सकता है। 

विज्ञापन


इसके लिए अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण व केंद्रीय जल आयोग से एनओसी मिल चुकी है। डैम निर्माण में छह से आठ महीने का समय लगेगा। निर्माण के दौरान वायु प्रदूषण मानकों का सख्ती से पालन करना होगा। कार्य के दौरान यमुना किनारा रोड पर ट्रक व भारी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।

विज्ञापन

मानसून के बाद शुरू हो सकेगा निर्माण 

राष्ट्रीय पर्यावरण अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान (नीरी) ने टीटीजेड को भेजी रिपोर्ट में यमुना नदी पर बनने वाले रबर डैम के  निर्माण की समय सीमा भी तय की है। नीरी के मुख्य वैज्ञानिक एसके गोयल ने आगरा मंडल के आयुक्त अमित गुप्ता को भेजी रिपोर्ट में कहा है कि डैम का निर्माण नॉन मानसून सीजन में किया जाए। ऐसे में अगले तीन महीने में मानसून आएगा। उसके बाद ही डैम का निर्माण शुरू हो सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही डैम निर्माण के लिए यमुना रिवर बैड खोदाई, प्लेटफार्म निर्माण, मशीनरी इस्तेमाल के दौरान धूल नहीं उड़नी चाहिए। इसके लिए नीरी ने यमुना किनारा रोड पर ट्रक व भारी वाहनों की आवाजाही रोकने को कहा है। कार्य के दौरान जेनरेटर सेट के इस्तेमाल पर रोक होगी। निर्माण कार्य में सिर्फ बिजली उपयोग किया जाएगा। आकस्मिक स्थिति में ही जनरेटर सेट उपयोग हो सकेगा।

नोडल अफसर नामित 

रबर डैम निर्माण के दौरान वायु प्रदूषण की निगरानी के लिए उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी को नोडल अफसर नामित किया है। इनके साथ एएसआई, पर्यावरण व नीरी की कमेटी बनेगी। जो समय-समय पर निर्माण के दौरान वायु प्रदूषण की जांच करेगी

मेयर ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

मेयर नवीन जैन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नगला पैमा में रबर डैम बनाने की योजना पर सहमति देने पर आभार जताया। मेयर ने कहा कि बीते सप्ताह मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान यह मांग उठाई थी, जिस पर उन्होंने जल्द कार्रवाई के लिए कहा था। नीरी और टीटीजेड की अनुमति के बाद अब काम शुरू हो जाएगा। इससे आगरा में भूगर्भ जल स्तर भी बढ़ जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed